शहर के लोगों को जागरूक करने के लिए चलाया जाएगा अभियान
संवाद सहयोगी, जमालपुर (मुंगेर) : आजादी के 69 साल बाद भी जमालपुर शहर कोई भी विधायक नही
संवाद सहयोगी, जमालपुर (मुंगेर) : आजादी के 69 साल बाद भी जमालपुर शहर कोई भी विधायक नहीं बन सका। इस कारण जमालपुर शहर का समग्र विकास नहीं हो सका है। उक्त बातें जमालपुर नगर विकास समिति की बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष सुदेश मंडल ने कही।
सुदेश मंडल ने कहा कि जमालपुर शहर के आम लोगों के दिल में यह कसक जरूर है कि शहर का कोई व्यक्ति विधायक बनें। चाहें वह किसी जाति, धर्म या दल का क्यों नहीं हो। इसके लिए शहर में जन आंदोलन चलाकर लोगों को जागरूक करेंगे। वहीं समिति के सचिव मनोज मंडल ने कहा कि जमालपुर नगर परिषद क्षेत्र में 36 वार्ड है और लगभग 80 हजार मतदाता हैं। इसके बावजूद शहर का कोई अपना विधायक नहीं हुआ है। लेकिन, 2020 में जमालपुर शहर का अपना विधायक हो, इसके लिए शहर के मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा। मौके पर संगठन सचिव मंजू देवी, जितेश कुमार, अनिल कुमार, राजेश कुमार, मीनाक्षी देवी, किरण देवी, उमेश कुमार सहित दर्जनों मौजूद थे।