सदन में गुंजा बरियारपुर -खडगपुर-मननपुर व सुल्तानगंज कटोरिया रेल लाइन का मुद्दा
संवाद सूत्र हवेली खड़गपुर (मुंगेर): घोषणा के लगभग दस वर्ष बीत जाने के बाद भी बरियारपुर - ह
संवाद सूत्र हवेली खड़गपुर (मुंगेर): घोषणा के लगभग दस वर्ष बीत जाने के बाद भी बरियारपुर - हवेली खड़गपुर - मननपुर के लिए बनने वाले रेल लाइन अब तक नहीं बन पाने की क्षेत्र के लोगों में इसे लेकर निराशा दिखाई दे रही है। इन्हीं बातों की गंभीरता से लेते हुए सांसद जयप्रकाश नारायण यादव ने मामले को लोकसभा में 19 दिसंबर को जोरदार तरीके से उठाया। सांसद द्वारा पूछे गए सवाल कि बरियारपुर मननपुर तथा सुल्तानगंज कटोरिया के बीच नई रेल लाइन का निर्माण कार्य पूरा करने में क्या समय सीमा निर्धारित की गई है। इस पर रेल मंत्री ने बताया रेल राज्य मंत्री राजेन गोहाई ने सदन को बताया कि बरियारपुर मननपुर 69 किलोमीटर नई लाइन और सुल्तानगंज - कटोरिया 76.5 किलोमीटर नई लाइन दोनों परियोजनाओं को वर्ष 2007- 8 में शामिल किया गया था। इन दोनों परियोजना के लिए अंतिम स्थान निर्धारित सर्वेक्षण पूरा कर लिए गए हैं। परियोजना का पूरा होना विभिन्न कारकों पर निर्भर करता है। जिनमें राज्य सरकार से समूची भूमि का निर्बाध रूप से सौंपा जाना, वन विभाग के स्वीकृति , जन उपयोगी सुविधाओं का अंतरण आदि शामिल है। चूंकि भूमि अधिग्रहण का मुद्दा रेल मंत्रालय के नियंत्रण में नहीं है, इसलिए इन परियोजनाओं को पूरा करने के लिए समय सीमा निर्धारित नहीं की गई है। ज्ञात हो कि तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने बरियारपुर मननपुर भाया हवेली खड़गपुर रेल लाइन की घोषणा की थी।