पैगम्बर मोहम्मद साहब का जन्म दिन मनाया गया
संवाद सूत्र, मुंगेर: इंडियन चिल्ड्रेन एकेडमी के प्रांगण में बुधवार को पैगम्बर मोहम्मद साहब क
संवाद सूत्र, मुंगेर: इंडियन चिल्ड्रेन एकेडमी के प्रांगण में बुधवार को पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती मनाई गई। जयंती कार्यक्रम का शुभारंभ हाफ़•िा एहतेशाम रहमानी ने तिलावत ए कुरआन से किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहमानी के हदिश उस्ताद मौलाना खुर्शीद अकरम कासमी ने कहा कि मोहम्मद साहब ने हमेशा लोगों को शांति का पैग़ाम दिया है। हाफ़•िा मु कौसर कलाम रहमानी ने बताया कि ह•ारत साहब ने लोगों को हमेशा नेकी की राह पर चलने की सीख दी। वहीं स्कूल के प्राचार्य अब्दुल रशीद ने मोहम्मद साहब की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मौलाना अरशद रहमानी, हाफ़•िा गौहर रहमानी, हाफिज सूफियान, हाफि•ा रेहान, मु मुनना , सूफी परवीन, सुल्ताना परवीन, दिलीप कुमार, रजनीश कुमार, सरिता कुमारी, सुभाष कुमार अंबस्ट आदि उपस्थित थे।