Move to Jagran APP

रालोसपा ने फूंका नीतीश कुमार का पुतला

संवाद सूत्र ,मुंगेर : पटना डाक बंगला चौराहा पर कुशवाहा समाज के लोगों पर हुए लाठी चार्ज

By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Nov 2018 09:29 PM (IST)Updated: Sun, 11 Nov 2018 09:29 PM (IST)
रालोसपा ने फूंका नीतीश कुमार का पुतला
रालोसपा ने फूंका नीतीश कुमार का पुतला

संवाद सूत्र ,मुंगेर : पटना डाक बंगला चौराहा पर कुशवाहा समाज के लोगों पर हुए लाठी चार्ज के विरोध मे रालोसपा नेताओं ने राजीव गांधी चौक पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका। इस दौरान रालोसपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के विरोध में जमकर नारेबाजी की। पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व रालोसपा के प्रदेश महासचिव जवाहर कुमार कुशवाहा व सुधीर मंडल कर रहे थे। मौके पर जवाहर कुशवाहा ने कहा कि पटना डाक बंगला चौराहा पर शांतिपूर्ण तरीके से कुशवाहा समाज के लोग प्रदर्शन कर रहे थे । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर बर्बर तरीके से लाठीचार्ज की। रालोसपा नेताओं ने कहा कि नीतीश कुमार एनडीए में रहेंगे, तो एनडीए को घाटा होगा। क्योंकि, जनता एनडीए के साथ है। लेकिन, नीतीश कुमार के साथ जनता नहीं है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जीवन श्रीवास्तव , लखपति मंडल , ईनायत उद्घीन, मुनिलाल मंडल, रविकांत झा, शमशाद आलम, विमल मंडल, गौतम कुमार साह, धीरज कुशवाहा, सोनू मंडल ,डा. आदित्य राय ,अमरजीत कुमार सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.