दो अक्टूबर तक चलाया जाएगा स्वच्छता ही सेवा है कार्यक्रम
मुंगेर : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150 वां वर्षगांठ पर स्वच्छता ही सेवा है कार्यक्रम एक पखवा
मुंगेर : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150 वां वर्षगांठ पर स्वच्छता ही सेवा है कार्यक्रम एक पखवार तक चलाया जाएगा। दो अक्टूबर को इसका समापन किया जाएगा। इसमें सभी पदाधिकारी को भाग लेना अनिवार्य है। यह बातें पटना से आए नमामि गंगे प्रोजेक्ट के टेक्निकल एक्सपर्ट अजीत कुमार नारायण ने स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम की सफलता के लिए आयोजित बैठक में कही। बैठक में निगम आयुक्त डॉ विद्यानंद ¨सह, एसडीओ खगेश चंद्र झा ,सीएस शिक्षा विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में 22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की रुपरेखा तैयार कर अधिकारियों को जिम्मेवारी सौंपी गई। स्वछता अभियान,नारा लेखन,रंगोली,नुक्कड़ नाटक, रैली, पद यात्रा, ग्राम चौपाल, संगोष्ठी, चित्रकारी, निबंध, पौध रोपण, प्रभात फेरी आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शुक्रवार को कष्टहरणी घाट से बबुआ घाट तक सुबह आठ बजे एसडीओ एवं नगर आयुक्त के नेतृत्व श्रमदान कर स्वछता अभियान के तहत गंगा घाटों की सफाई की जाएगा। इसी तरह के कई कार्यक्रम दो अक्टूबर तक सभी प्रखंडों में भी आयोजित किए जाएंगे। 2 अक्टूबर गांधी जायंती के दिन प्रभात फेरी, रंगोली, गंगा प्रतिज्ञा, हस्ताक्षर अभियान, प्रदर्शनी आदि कार्यक्रम आयोजित होंगे।