Move to Jagran APP

Munger Election Result 2019: नीतीश सरकार के मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह जीते

Munger Election Result 2019 मुंगर सीट जदयू के खाते में चले जाने से इस बार यहां ललन सिंह एनडीए उम्मीदवार के रूप में उतरे। उनके खिलाफ कांग्रेस ने नीलम सिंह को उतारा।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Fri, 24 May 2019 04:25 PM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 05:01 PM (IST)
Munger Election Result 2019: नीतीश सरकार के मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह जीते
Munger Election Result 2019: नीतीश सरकार के मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह जीते

मुंगेर [जेएनएन]। Munger Election Result 2019: मुंगेर संसदीय क्षेत्र से एनडीए गठबंधन के जदयू प्रत्याशी राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने चुनाव जीता। उन्‍होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी नीलम देवी को पराजित किया। नीलम देवी मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की पत्नी हैं। इस कारण मुंगेर पूरे बिहार में हाट सीट बन गया था। मोदी के नाम और नीतीश के काम के भरोसे ललन का बेड़ा पार हो गया।

loksabha election banner

वर्ष 2019 में मतदान का यह रहा हाल

विधानसभा     महिला     पुरुष            कुल मतदान    प्रतिशत

मुंगेर              83178     97897       181076         54.81

जमालपुर        78617     90727       169344         53.20

सूर्यगढ़ा          87209      95924      183133         55.50

लखीसराय       94750     106284     201034        56.09

मोकामा          69967      76447      146414        54.70

बाढ़                70449      79130       149579       54.37

मुंगेर संसदीय क्षेत्र में थर्ड जेंडर वोटर की संख्या 51 है। लेकिन, थर्ड जेंडर के मात्र एक मतदाता ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मुंगेर संसदीय क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 18 लाख 79 हजार 880 है। जिसमें कुल 10 लाख 30 हजार 580 मतदताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें 6 लाख 54 हजार 802 मतदाताओं ने मतदाता पहचान पत्र के जरिये अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

यह उम्मीदवार थे चुनाव मैदान में

1. राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह- जदयू

2. नीलम देवी - कांग्रेस

3. कुमार नवनीत हिमांशु - बसपा

4. अजीत कुमार- झामुमो

5. अरविन्द कुमार शर्मा- राष्ट्रीय हिंद सेना

6. कृष्ण मुरारी कुमार - जन अधिकार पार्टी

7. पंचानंद सिंह - जागो हिंदुस्‍तान पार्टी

8. रौशन कुमार - प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया)

9. विकास कुमार आर्य - सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर आफ इंडिया

10. संजय केसरी - शिवसेना

11. संतोष कुमार - बहुजन मुक्ति पार्टी

12. सूर्योदय पासवान- संख्यानुपाती भागीदारी पार्टी

13. सोनेलाल कोड़ा- भारतीय बहुजन कांग्रेस पार्टी

14. अमरजीत पटेल- निर्दलीय

15. उचित कुमार- निर्दलीय

16. दिना साव- निर्दलीय

17. प्रणय कुमार - निर्दलीय

18. महेश राम - निर्दलीय

19. डा. राजेश कुमार रत्नाकर - निर्दलीय

2014 के मुंगेर लोकसभा के चुनाव परिणाम

वीणा देवी (लोजपा) 352911 वोट

ललन सिंह उर्फ राजीव रंजन (जदयू) 243827

प्रगति मेहता (राजद) 182971

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.