वाई फाई से लैस हुआ मॉडल स्टेशन जमालपुर
मॉडल स्टेशन जमालपुर शनिवार को अत्याधुनिक उपकरणों से लैस हो गया। अब यहां सभी रेल यात्रियों को वाईफाई की सुविधा मिलेगी।
मुंगेर। मॉडल स्टेशन जमालपुर शनिवार को अत्याधुनिक उपकरणों से लैस हो गया। अब यहां सभी रेल यात्रियों को वाईफाई की सुविधा मिलेगी। रेलवे ने इस सुविधा की शुरुआत कर दी है। वाईफाई की सुविधा मिलने से यात्रियों में खासा उत्साह है। रेलवे स्टेशन पर वाईफाई सुविधा का इस्तेमाल यात्री करने लगे हैं। करीब सौ से डेढ़ सौ मीटर की परिधि में मौजूद लोगों को यह सुविधा मिलेगी। पिछले दो महीने से वाईफाई मशीन इंस्टॉल किए जा रहे थे।
एक घंटे तक मिलेगी सुविधा :
आम लोग भी वाईफाई सुविधा का मजा ले सकते हैं। प्लेटफॉर्म नंबर एक पर चार स्थानों पर मॉडम लगाया गया है। स्टेशन अधीक्षक सुधीर कुमार ने कहा कि फिलहाल शुरुआत में यात्रियों को एक घंटे प्रयोग की सुविधा दी जाएगी। उसके बाद समय बढ़ाया जाएगा।
यात्रियों में खासा उत्साह : स्टेशन पर वाई-फाई की सुविधा होने की जानकारी मिलने पर यात्रियों में खासा उत्साह है। इनका कहना है कि स्टेशन का डिस्प्ले खराब होने पर भी उन्हें इस सुविधा के जरिये गाड़ियों के आवागमन की सही जानकारी हो जाएगी।