पटना पुलिस पहुंची हवेली खड़गपुर, आरोपित को किया गिरफ्तार
मुंगेर। पटना जिले के पीरबहोर थाना की पुलिस हवेली खड़गपुर पहुंचकर हवेली खड़गपुर पुलिस
By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Jun 2020 07:57 PM (IST)Updated: Fri, 26 Jun 2020 07:57 PM (IST)
मुंगेर। पटना जिले के पीरबहोर थाना की पुलिस हवेली खड़गपुर पहुंचकर हवेली खड़गपुर पुलिस के सहयोग से मारपीट व कॉलेज के महिला प्रोफेसर के साथ अभद्र व्यवहार करने मामले के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए खड़गपुर थानाध्यक्ष मिटू कुमार सिंह ने बताया कि पटना जिले के पीरबहोर थाना अंतर्गत मारपीट व एक कॉलेज के महिला प्रोफेसर के साथ अभद्र व्यवहार करने मामले के नामजद आरोपित हवेली खड़गपुर क्षेत्र के बड़की हथिया गांव निवासी राजा यादव को गिरफ्तार किया गया है। यह पीरबहोर थाना कांड संख्या 144/20 के नामजद आरोपित थे। गिरफ्तारी के बाद पटना पुलिस राजा यादव को अपने साथ ले गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें