Move to Jagran APP

कार्यकर्ता ही हमारी शक्ति, भाजपा परिवार के हैं अभिन्न अंग : डा. संजय

जागरण संवाददाता मुंगेर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल ने कहा कि भाजपा सिर्फ एक र

By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Dec 2021 08:43 PM (IST)Updated: Sat, 04 Dec 2021 08:43 PM (IST)
कार्यकर्ता ही हमारी शक्ति, भाजपा परिवार के हैं अभिन्न अंग : डा. संजय
कार्यकर्ता ही हमारी शक्ति, भाजपा परिवार के हैं अभिन्न अंग : डा. संजय

जागरण संवाददाता, मुंगेर : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल ने कहा कि भाजपा सिर्फ एक राजनीतिक पार्टी नहीं बल्कि एक परिवार है, हर कार्यकर्ता परिवार के सदस्य और अभिन्न अंग हैं। भाजपा की स्थापना अंत्योदय के सिद्धांत पर हुई और आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश इस संकल्प को साकार कर रहा है। हमारे कार्यकर्ता ही हमारी शक्ति है और यही हमारे भविष्य हैं। इन्ही कार्यकर्ताओं की बदौलत आज पार्टी इस मुकाम पर पहुंची है। प्रदेशन अध्यक्ष शनिवार को पार्टी के प्रशिक्षण कार्याशाला के दूसरे दिन कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 2014 से केंद्र में नरेन्द्र मोदी सरकार के नेतृत्व युगांतकारी परिवर्तन पूरे देश में दिख रहा है। प्रधानमंत्री की दूर²ष्टि से कालाधन पर अंकुश लगाने के लिए नोट बंदी किया। कोरोना से संकट हुए वैश्विक त्रासदी से निपटने व अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने में देश ने बड़ी कामयाबी हासिल की। उन्होंने कार्यकर्ताओं का हौसला आफजाई किया। केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के आह्वान किया। इस सत्र की अध्यक्षता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव मंडल कर रहे थे। केंद्रीय राज्य मंत्री अश्वनी चौबे ने कहा कि भाजपा के महापुरुषों ने जिस सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का सपना देखा था, वह आज पूरा होता दिख रहा है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि किसानों, महिलाओं, दलितों, गरीबों की जीवन को सुगम और सुखमय बनाने के लिए ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं। केंद्रीय मंत्री ने बहुत हीं सहज और सरल तरीके से कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। केंद्र सरकार के अन्त्योदयी योजनाओं पर कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को इसका लाभ मिल रहा है। प्रदेश परिषद सदस्य अभिराम देवी ने इस सत्र की अध्यक्षता की। विधि व गन्ना मंत्री प्रमोद कुमार ने राज्य सरकार की उपलब्धियों से सभी को रूबरू कराया और कार्यकर्ताओं से जन-जन तक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने की बात कही। एमएलसी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि पार्टी हित के लिए कार्यकर्ता ही सर्वोपरि हैं। जमालपुर प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण कुमार उर्फ किस्टो सिंह ने इस सत्र की अध्यक्षता की। विधायक प्रणव कुमार ने कार्यकर्ताओं से मुखातिब हुए। जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में जिला प्रभारी प्रकाश भगत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वीरेंद्र प्रसाद यादव ने भी विचार रखे। पूरे सत्र और कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेश जैन ने किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.