सदर अस्पताल में फिर हुई जच्चा बच्चा की मौत
जच्चा बच्चा की मौत हो गई। 12 घंटे के अंदर जच्चा बच्चा की मौत की यह दूसरी घटना है।
By Edited By: Published: Sat, 04 May 2019 09:26 PM (IST)Updated: Sat, 04 May 2019 09:26 PM (IST)
जेएनएन , मुंगेर : सदर अस्पताल के प्रसव वार्ड में शुक्रवार की रात एक और जच्चा बच्चा की मौत हो गई। 12 घंटे के अंदर जच्चा बच्चा की मौत की यह दूसरी घटना है। इधर, जच्चा बच्चा की मौत के बाद परिजन ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। हालांकि, सीएस और डीएस ने परिजन को समझाबुझा कर मामले को शांत कराया। कोतवाली थाना क्षेत्र के दिलावरपुर काली ताजिया निवासी मु. जहांगीर की 35 वर्षीय पत्नी जीनत परवीन को सुरक्षित प्रसव के लिए सदर अस्पताल के प्रसव वार्ड में शाम 4:30 में भर्ती कराया गया। रात नौ बजे के करीब जीनत परवीन की इलाज के दौरान मौत हो गई। जीनत की मौत की सूचना मिलते ही परिजन ने अस्पताल में हंगामा करना शुरू कर दिया। यह सूचना मिलते ही कोतवाली थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे। मृतका के परिजन ने बताया कि जीनत का नियमित इलाज बीते नौ महीने से सदर अस्पताल में चल रहा था। जांच रिपोर्ट भी सही था। जीनत को प्रसव पीड़ा होने के बाद शुक्रवार की शाम 4:30 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उस वक्त प्रसव केंद्र में महिला चिकित्सक डॉक्टर गुलनाज थी। महिला चिकित्सक से पूछने पर उन्होंने बताया मरीज बिल्कुल सही है और नॉर्मल डिलीवरी हो सकती है। रात 8:00 बजे के बाद डॉ निर्मला गुप्ता की डयूटी थी। रात 9:30 बजे जीनत परवीन मौत की सूचना दी गई। परिजन ने कहा कि डॉक्टर की लापरवाही का आलम यह था कि प्रसव पीड़िता की मौत के बाद यह देखने का प्रयास नहीं किया गया कि बच्चा पेट में ¨जदा है या मर गया। परिजन ने कहा कि काफी कहने के बाद डॉक्टर ने जांच के बाद कहा कि बच्चा भी पेट में ही मर चुका है। बताते चलें कि शुक्रवार को 11.30 बजे तारापुर थाना क्षेत्र के बिशनपुर मकवा निवासी मु. ¨टकू की पत्नी सईमा की मौत भी प्रसव वार्ड में हो गई थी। पहले साईमा के बच्चे की मौत हुई और एक घंटे के बाद साईमा की भी मौत हो गई। इधर, 12 घंटे के अंदर दो जच्चा बच्चा की मौत के बाद सदर अस्पताल के प्रसव वार्ड के कार्यप्रणाली और सुरक्षित प्रसव के दावों पर सवाल उठने लगे हैं। वहीं, इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ. पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि तीन सदस्यीय जांच टीम का गठन किया गया है। जांच टीम में सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. सुधीर कुमार, डॉ.रमण कुमार और डॉ. गो¨वद शामिल हैं। जांच टीम को 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। वहीं, प्रसव वार्ड की व्यवस्था में भी सुधार किया जाएगा।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें