दहेज में गाड़ी नहीं देने पर मारपीट का आरोप
अकबरनगर (भागलपुर) रविवार को अकबरनगर थाना क्षेत्र के सिमराहा गाव निवासी बीबी खुशबू ने पति सहित
By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Oct 2020 09:09 PM (IST)Updated: Mon, 12 Oct 2020 05:11 AM (IST)
अकबरनगर (भागलपुर) : रविवार को अकबरनगर थाना क्षेत्र के सिमराहा गाव निवासी बीबी खुशबू ने पति सहित अपने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगा कर थाने में मामला दर्ज किया है। पति मो. आजाद, सास बीबी जहरीना, ससुर मो. फरीद, देवर मो. राजा, अहमद राजू, भाजा सैफा और कैसम को आरोपित किया है। पीड़ित महिला ने पुलिस को दिए लिखित आवेदन में बताया कि मेरे पति और ससुराल वाले दहेज में गाड़ी और रुपया की माग करते हैं। विरोध करने पर रविवार को मेरे और मेरी मा के साथ मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। महिला ने थाने में मामला दर्ज करा दोषियों के ऊपर कानूनी कार्रवाई कर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जाच कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें