जुबली बल पर तैनात होंगे होमगार्ड के जवान
मुंगेर। जमालपुर शहर का अति व्यस्ततम चौक कहलाने वाला जुबली बेल पर ट्रैफिक व्यवस्था बहाल करने एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने को लेकर होमगार्ड के जवान को आवश्यकता अनुसार प्रतिनियुक्त किया जाएगा।
मुंगेर। जमालपुर शहर का अति व्यस्ततम चौक कहलाने वाला जुबली बेल पर ट्रैफिक व्यवस्था बहाल करने एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने को लेकर होमगार्ड के जवान को आवश्यकता अनुसार प्रतिनियुक्त किया जाएगा। इस बात की जानकारी सोमवार को आदर्श थाना में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने दी। एसपी ने कहा कि मुंगेर जिले के गंगटा एवं हरपुर थाना के समीप चेक पोस्ट बनाया जाएगा। चेक पोस्ट पर 24 घंटा चे¨कग अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में उत्पाद विभाग , खनन विभाग एवं पुलिस बल के जवान 24 घंटा वाहन चे¨कग, शराब की तस्करी, अवैध माइ¨नग से जुड़े तस्करों के खिलाफ निगरानी करेंगे।