Move to Jagran APP

प्रखंडों में शान से लहराया तिरंगा, सभी ने दी सलामी

जागरण टीम मुंगेर जिले के जमालपुर बरियारपुर तारापुर हवेली खड़गपुर धरहरा

By JagranEdited By: Published: Thu, 27 Jan 2022 11:52 PM (IST)Updated: Thu, 27 Jan 2022 11:52 PM (IST)
प्रखंडों में शान से लहराया तिरंगा, सभी ने दी सलामी
प्रखंडों में शान से लहराया तिरंगा, सभी ने दी सलामी

जागरण टीम, मुंगेर : जिले के जमालपुर, बरियारपुर, तारापुर, हवेली खड़गपुर, धरहरा सहित सभी प्रखंडों में बुधवार को गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मना। विधायक, एसडीओ, डीएसपी, बीडीओ, सीओ, प्रमुख ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी। तारापुर में मुख्य समारोह राम स्वारथ कालेज मैदान में हुआ। एसडीओ रंजीत कुमार ने झंडोत्तोलन परेड की सलामी ली। जन कल्याणकारी योजनाओं क्रियान्वयन कराने का भरोसा दिलाया। विधायक राजीव कुमार सिंह ने झंडोत्तोलन किया। प्रखंड सह अंचल कार्यालय में प्रमुख अश्वनी राज, थाना में थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन, आरएस कालेज में प्रभारी प्राचार्य डा. उदय शंकर दास, रिक्शा-ठेला यूनियन में राष्ट्रीय सचिव लोजपा रामविलास के मिथिलेश कुमार सिंह, व्यापार मंडल पर अध्यक्ष सदरुज्ज्मा, नगर पंचायत कार्यालय में प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी प्रथमा पुष्पांकर, विधिज्ञ संघ कार्यालय में महासचिव अनिल कुमार सिंह, बीएड कालेज में ई.रोहित चौधरी, सभी मुखिया और पंचाय प्रतिनिधियों ने तिरंगे की सलामी ली। जमालपुर स्थित जुबली बेल चौक पर कांग्रेस नेता राजकुमार मंडल ने झंडोत्तोलन किया। सर्वदलीय एकता मंच के मंटू कुमार यादव, अनिल कुमार यादव, विपिन कुमार सिंह, प्रमोद पासवान, राज कुमार मंडल, श्रीकांत सज्जू, जुल्फिकार अंसारी, गोपाल कृष्ण कुमार, रामविलास दिवाकर, राजेश रमन ,प्रह्लाद घोष,बीडीओ नंदकिशोर, अंचल निरीक्षक पप्पू कुमार शारदा,थानाध्यक्ष रंजन कुमार,विजय कुमार यादवेंदु,सहित अन्य मौजूद थे। असरंगज प्रखंड कार्यालय में प्रमुख रेणु देवी, बाल विकास परियोजना कार्यालय में विभा रानी, प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र में निरंजन चौधरी, असरगंज थाना में मिटू कुमार सिंह, बीआरसी में अनिल कुमार ठाकूर, रामानंद परसी उच्च विद्यालय में प्रधानाध्यापक रीता कुमारी ने तिरंगे की सलामी ली। हेमजापुर महादलित टोला में विधायक अजय कुमार सिंह, पंचायत भवन में मुखिया संजय कुमार, शिवकुंड पंचायत में मुखिया गया देवी ने झंडेत्तोतोलन किया। ओपी अध्यक्ष रिकू रंजन, बापू प्रवेशिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सुंदरपुर में प्राचार्य सुनील कुमार सिन्हा और उच्च माध्यमिक विद्यालय हेमजापुर में प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर महतो, प्राथमिक विद्यालय पासवान टोला छोटी लगमा में प्रधान शिक्षक गोपाल दास ने सलामी ली। धरहरा प्रखंड कार्यालय में प्रमुख पल्लवी भारती, धरहरा थाना में थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह, लड़ैयाटांड थाना में नीरज कुमार ठाकुर, प्राथमिक विद्यालय सखौल में प्रधानाचार्य हरिदयाल, एसबीआइ में प्रबंधक अमन कुमार, ग्रामीण बैंक में बिरेंद्र कुमार, औड़ाबगीचा पंचायत में मुखिया सरोजनी देवी, सरपंच संध्या देवी, सहित अन्य ने ध्वजारोहण किया। उप प्रमुख नीरज यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष रामबालक यादव, जदयू नेता अनिल यादव सहित कई थे। जमालपुर इरमि में वरिष्ठ आचार्य अनिल कुमार द्विवेदी, रेल पुलिस कार्यालय में एसआरपी आमिर जावेद. प्रखंड कार्यालय में प्रमुख मंजू देवी, पीएचसी में प्रभारी डा. अशोक पासवान, नगर परिषद में मुख्य पार्षद पार्वती देवी, सर्किल ऑफिस में इंस्पेक्टर पप्पू कुमार शारदा, आदर्श थाना जमालपुर में थानाध्यक्ष रंजन कुमार, ईस्ट कालोनी में थानाध्यक्ष विजय यादवेन्दु, सफियासराय में ओपी प्रभारी गौरव कुमार, दौलतपुर दुर्गा मंदिर में परिसर में लटोरी मंडल, नयागांव में राजद नेता राजेश रमण उर्फ राजू यादव, परहम पंचायत में मुखिया प्रताप नारायण चौधरी, इंद्ररुख पश्चिमी पंचायत में मुखिया कल्पना देवी व पूर्वी इंद्ररुख पंचायत में सुरेंद्र पासवान, वलीपुर में मोबिन चांद, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल चौक मुंगेर में पटेल सेवा संघ के संरक्षक वरिष्ठ फुटबालर रामचंद्र प्रसाद सिंह, परहम गांव मे सेवानिवृत्त शिक्षक देवनीति पाठक, डीएवी स्कूल में प्राचार्य एसके अंबेस्ट, संत माइकल उच्च विद्यालय बलीपुर में प्राचार्य चंदन माइकल, बराट चौक जमालपुर में भाजपा के नगर उपाध्यक्ष राजीव सिंह ने झंडोत्तोलन किया। नक्सल प्रभावित इलाकों के बच्चों में झंडा और जलेबी बंटी संवाद सहयोगी, जमालपुर (मुंगेर) : नक्सल प्रभावित टिकियापारा बस्ती के दलित महादलित लोगों के बीच राजद नेता राजेश रमन उर्फ राजू यादव बच्चों के बीच तिरंगा और जलेबी बांटकर गणतंत्र दिवस के महत्व को बताया। राजद नेता नागेश्वर यादव, पटेल सेवा संघ के सचिव लटोरी मंडल,रामजी चौरसिया, विमल, राकेश चौधरी सहित कई मौजूद थे। दूसरी ओर टेटिया बंबर में बीडीओ विनोद कुमार प्रसाद, सीओ विनोद कुमार गुप्ता, प्रखंड उप प्रमुख शशि भूषण सिंह, जितेश चंद्र कुमार, पंचायत समिति सदस्य ओमप्रकाश सिंह निराला, राजेश कुमार ,प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि अजीत कुमार उर्फ मुन्ना यादव, की उपस्थिति में प्रखंड प्रमुख किरण देवी ने झंडोत्तोलन किया। सीडीपीओ कुकू कुमारी, थाना परिसर में थाना अध्यक्ष अभय कांत चंदा, स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. अपूर्व ने झंडोत्तोलन किया।

prime article banner

खड़गपुर में धूमधाम से मना समारोह संवाद सूत्र, हवेली खड़गपुर (मुंगेर): हवेली खड़गपुर में मुख्य समारोह स्थल राजेंद्र श्री कृष्ण विद्यालय मैदान में हुआ। एसडीओ अमिताभ कुमार गुप्ता और एसडीपीओ राकेश कुमार ने संयुक्त रूप से झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी। अनुमंडल के विकास पर प्रकाश डाला। कोरोना वारियर्स को सम्मानित किया गया। बीडीओ पंकज कुमार दीक्षित ने देशभक्ति गीत गाए। विनोद कुमार प्रसाद, सीओ संतोष कुमार सिंह, राजस्व पदाधिकारी प्रीति कुमारी, सीडीपीओ पुष्पा कुमारी, इंस्पेक्टर मु नईमउद्दीन, अमित कुमार, अशोक केसरी थे। मुरादे पंचायत में मुखिया सरस्वती देवी, दरियापुर वन पंचायत में मुखिया रेणु देवी, मूढ़ेरी पंचायत में मुखिया कुंदन मंडल, गोबड्डा पंचायत में सोनी देवी, रतैठा पंचायत में राहुल कुमार, बरूई पंचायत में जितेंद्र बिद, मंझगांय पंचायत में संगीता कुमारी यादव, दरियापुर टू पंचायत में आशुतोष कुमार के अलावे अन्य पंचायतों में प्रतिनिधियों ने झंडोत्तोलन किया। डीएवी पब्लिक स्कूल में कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए मनाया गया। विद्यालय के प्राचार्य सत्येंद्र कुमार सिंह के संयोजन में शिक्षाविद् व हरि सिंह महाविद्यालय के सेवानिवृत्त प्राचार्य रामचरित्र प्रसाद सिंह और वयोवृद्ध गांधीवादी रविद्र कुमार सिंह को विद्यालय परिवार की ओर से शाल भेंटकर सम्मानित किया गया। हरि सिंह कालेज में प्राचार्य विनोद कुमार, आरडीटीएम महिला कालेज में प्राचार्य अजय कुमार, गांधी मेमोरियल उच्च विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक कश्यप कुमार, कन्या मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक खूबेलाल सिंह, मध्य विद्यालय बघेल में प्रधानाध्यापक रामेश्वर आजाद, प्राथमिक विद्यालय गोनई में प्रधानाध्यापक मनोज मंडल ने सलामी ली। संग्रामपुर प्रखंड में प्रमुख सुधीर कुमार दास ने तिरंगा फहराया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में डा. सुधांशु शेखर, बाल विकास परियोजना कार्यालय में सीडीपीओ रंजू देवी,बीस सूत्री कार्यालय में प्रखंड जदयू अध्यक्ष कमल नयन सिंह,व्यापार मंडल में अध्यक्ष मनोज कुमार भगत, बीएओ भोगेन्द्र कामती,आंबेडकर चौक, पूर्व विधायक प्रतिनिधि जय प्रकाश सिंह ने झंडा फहरा कर सलामी दी। थाना में थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार ने तिरंगा फहराया। बीडीओ अजेश कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. उपेंद्र कुमार सिंह, पूर्व चिकित्सा पदाधिकारी डा. विजय कुमार गुप्ता, राजस्व अधिकारी धनन्जय कुमार थे। बरियारपुर प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख रुचि रानी,थाना में थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा विजय कुमार, राममनोहर लोहिया उच्च विद्यालय में प्रधानाध्यापक विनोद कुमार,आदर्श इंटरस्तरीय माध्यमिक विद्यालय घोरघट में प्रधानाध्यापक केदार पासवान सहित कई कार्यालयों में झंडोत्तोलन किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.