Move to Jagran APP

शहीदों के सम्मान में जलाएं एक दीया

देश की शरहद पर हमारे वीर जवान डटे रहते हैं तब हमलोग चैन से पर्व त्योहार की खुशिय

By JagranEdited By: Published: Thu, 12 Nov 2020 12:07 AM (IST)Updated: Thu, 12 Nov 2020 12:07 AM (IST)
शहीदों के सम्मान में जलाएं एक दीया
शहीदों के सम्मान में जलाएं एक दीया

देश की शरहद पर हमारे वीर जवान डटे रहते हैं, तब हमलोग चैन से पर्व त्योहार की खुशियां मना पाते हैं। इसलिए देश के प्रत्येक नागरिक इस दीपावली पर एक दीया शहीदों के नाम पर जलाएं, ताकि शरहद पर जवानों का हौसला बढ़े। जवानों को यह एहसास हो कि देश का एक एक नागरिक उनके साथ खड़ा है। इससे हमारे जवानों का आत्मविशस और बढ़ेगा। मैं अपने परिवार के साथ इस दीपावली पर एक दीया शहीदों के नाम जलाने का संकल्प लेता हूं।

loksabha election banner

रामजीवन मंडल, यूनियन नेता, जमालपुर मैं इस दीपावली पर एक दीया शहीदों के नाम पर जलाऊंगा। प्रत्येक नागरिक को शहीदों के सम्मान में एक दीया जलाना चाहिए। इससे जहां देश की शरहद पर डटे हमारे जवानों का हौसला बढ़ेगा। वहीं, शहीद के स्वजन को भी लगेगा कि पूरा देश उनके साथ है। अपनों की शहादत देने वाले के चेहरे पर आत्मसंतोष आएगा कि समाज का प्रत्येक नागरिक उनके साथ है। यह परंपरा देश के वीर जवानों का आत्मविश्वास बढ़ाने वाला होगा।

चांद, सामाजिक कार्यकर्ता प्रदूषण देश और समाज की बड़ी समस्या है। ध्वनि, वायु, जल प्रदूषण से निपटना बड़ी चुनौती है। इसलिए समाज के प्रत्येक नागरिक को इस दीपावली पर प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने का संकल्प लेना चाहिए। आएं इस दीपावली पर सभी मिल कर आतिशबाजी को ना कहें। आतिशबाजी से वायु और ध्वनि प्रदूषण होता है। आतिशबाजी पैसे की बर्बादी के सिवा कुछ नहीं है। इसलिए प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने के लिए आतिशबाजी को ना कहें।

निशाकर, योगाचार्य प्रदूषण की समस्या से पूरी दुनिया जूझ रही है। दिल्ली और पटना जैसे शहर में वायु प्रदूषण की समस्या दिनोंदिन विकराल रूप धारण करती जा रही है। समय रहते लोग नहीं चेते, तो खुली हवा में सांस लेना मुश्किल हो जाएगा। इसलिए जिम्मेवार नागरिक का फर्ज निभाते हुए इस वर्ष प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने का संकल्प लें। दीपावली पर आतिशबाजी नहीं करें। हेमलता देवी, मुखिया इंद्ररूख पूर्वी पंचायत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.