शारदीय नवरात्र के सातवें दिन पट खुलते ही दुर्गा स्थान में उमरा भक्तों का भीड़
मुंगेर । कोरोना संकट के बीच शक्ति की देवी मां दुर्गा की आराधना शुरू है। शुक्रवार को नया
मुंगेर । कोरोना संकट के बीच शक्ति की देवी मां दुर्गा की आराधना शुरू है। शुक्रवार को नयागांव दुर्गा स्थान में मां दुर्गा के दर्शन के लिए पट खोला गया। मंदिर का पट खुलने के बाद श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की पूजा अर्चना की। पूजा समिति के सदस्य कोरोना को लेकर जारी गाइडलाइन का अनुपालन कराने के लिए पूरी तरह से मुस्तैद दिखे। श्रद्धालुओं को दूर से मां दुर्गा की पूजा अर्चना की। शारीरिक दूरी और मास्क का उपयोग श्रद्धालु करते दिखे। सप्तमी पूजा पर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजन, पुष्पांजलि, महाआरती एवं दान का कार्यक्रम किया गया। इस दौरान ढाक, ढोल, नगाड़े, मृदंग, शहनाई एवं मां के भक्ति गीत से दुर्गास्थान परिसर गूंजायमान हो रहा था। मां दुर्गा का दर्शन कर श्रद्धालु काफी हर्षित हुए। यह दुर्गास्थान जमालपुर के पूर्वी क्षेत्र का सबसे प्राचीनतम दुर्गा स्थान है। यहां अश्विन के अलावे चैत्र माह में भी दुर्गा पूजा मनाई जाती है। इस कारण इस दुर्गास्थान की एक अलग पहचान है। समिति के अध्यक्ष डॉ दिनेश प्रसाद एवं सचिव डॉ राजेंद्र शर्मा ने बताया कि यहां के दुर्गा स्थान में साक्षात मां दुर्गा वास करती है। राजन कुमार चौरसिया एवं अंजन कुमार ने बताया कि नवरात्र के सातवें दिन मां दुर्गा का सातवां रूप मां कालरात्रि के रूप का पूजा अर्चना करने का विधान है। यहां की दुर्गा माता सभी मनोरथ को पूर्ण करने वाली हैं। इस अवसर पर मार्तंड मिश्र, नरेश मिश्र, पुरोहित यस नंदन गोप आदि मौजूद थे।