Move to Jagran APP

कोरोना संकट के बीच निगम ने किया एक लाख रुपये लाभ का बजट पारित

- वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए नगर निगम ने पेश किया बजट - वित्तीय वर्ष 2020-21 में 1.16 लाख मुनाफे

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 May 2020 08:36 PM (IST)Updated: Wed, 20 May 2020 06:13 AM (IST)
कोरोना संकट के बीच निगम ने किया एक लाख रुपये लाभ का बजट पारित
कोरोना संकट के बीच निगम ने किया एक लाख रुपये लाभ का बजट पारित

- वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए नगर निगम ने पेश किया बजट - वित्तीय वर्ष 2020-21 में 1.16 लाख मुनाफे वाला बजट -सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के साथ इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट में होगी अपेक्षित प्रगति संवाद सूत्र, मुंगेर : मुंगेर नगर निगम ने लॉकडाउन के बावजूद शारीरिक दूरी का पालन करते हुए नगर भवन मुंगेर में बोर्ड की विशेष बैठक आयोजित की। मेयर रूमाराज की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वित्तीय वर्ष 2020-21 का बजट पेश किया गया। मेयर ने मौजूद बोर्ड के सदस्यों के बीच बजट का मजमून रखा तथा सदस्यों से इस पर राय मांगी। वित्तीय वर्ष 2020-21 का बजट 1.16 लाख मुनाफा का बजट है। नगर निगम ने 160 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। चर्चा के दौरान बताया गया कि 2018-19 में कुल 13.33 करोड़ रुपये की राजस्व की प्राप्ति हुई थी। वित्तीय वर्ष 2019-20 के दिसंबर 19 तक कुल 14.50 करोड़ राजस्व की वसूली हुई। राजस्व वसूली में हासिल हुई उल्लेखनीय उपलब्धि से उत्साहित नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य बढ़ा कर 40.30 करोड़ रुपये कर दिया है। 2018-19 में टैक्स रेवेन्यू मद में 2.69 करोड़ रुपये की प्राप्ति हुई थी जबकि वर्ष 2019-20 में दिसंबर 19 तक यह 2.13 करोड़ है एवं पूरे वित्तीय वर्ष 2019-20 में 3.38 करोड़ रु.की टैक्स रेवेन्यू मद में प्राप्त हुई है । जो वित्तीय वर्ष 2018-19 के प्राप्ति से लगभग 26 प्रतिशत अधिक है। पूंजीगत प्राप्तियों में वर्ष 2018-19 में 59.66 करोड़ रुपये की प्राप्ति हुई थी। वित्तीय वर्ष 2019-20 में दिसंबर 19 तक 24.36 करोड़ की प्राप्ति हुई। इस प्रकार वित्तीय वर्ष 2018-19 में कुल 32.46 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। जबकि, वित्तीय वर्ष 2019-20 के दिसंबर 19 तक कुल 18.64 करोड़ खर्च किए गए हैं। वर्ष 2018-19 में कैपिटल पैमेंट 30.25 करोड़ रुपये है। जिसमें लगभग 26 करोड़ रुपये की राशि का हस्तांतरण बुडको को हर घर नल जल मद में किया गया है। वहीं, नगर निगम मद में भुगतान की राशि 4.5 करोड़ रुपये है। वहीं, 6.76 करोड़ रुपये की राशि से नगर निगम के लिए इक्यूपमेंट, मशीनरी तथा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट आदि की खरीदारी जैम पोर्टल के माध्यम से की गई है। वहीं, वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए कैपिटल पेमेंट 8.63 करोड़ आंकी गई है। नगर निगम प्रशासन सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट में अपेक्षित प्रगति लाने के लिए कटिवद्ध् है। मुख्यमंत्री निश्चय योजना अंतर्गत कच्ची, गली, नली,पक्कीकरण योजना के तहत वर्ष 2016-17 से अब तक कुल 20.6 करोड रुपये की प्राप्ति हुई है। इसके अवशेष राशि से वर्ष 2019-20 में लगभग 13 करोड रुपये की निविदा निकाली गई है। अब तक उपलब्ध राशि से 33 वार्डो के सभी घर पक्की गली नाली से आच्छादित हो जाएंगे। शेष 12 वार्डों के पूर्ण आच्छादित होने के लिए लगभग 16.00 करोड़ की अतिरिक्त राशि आवश्यकता होगी। जिसे वर्ष 2020-21 में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। नगर आयुक्त श्रीकांत शास्त्री ने कहा कि शहरवासियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम संकल्पित है। राजस्व वसूली में निगम का प्रदर्शन बेहतर है। राजस्व से प्राप्त होने वाली राशि से मुंगेर के समग्र विकास की परिकल्पना को साकार किया जाएगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.