शादी का झांसा दे बनाया संबंध, लड़की के गर्भवती होने पर किया ये हाल
एक युवक ने पहले शादी का झांसा देकर युवती के साथ संबंध बनाया। युवती जब गर्भवती हो गई तो युवक शादी से इंकार करने लगा।
मधुबनी [जेएनएन]। बिहार के मधुबनी जिले के धनहा थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर 18 वर्षीय युवती के साथ महीनों तक शारीरिक संबंध बनाया गया। जब वह गर्भवती हो गई तो आरोपी ने उससे मुंह मोड़ लिया।
इसके बाद पीडि़ता ने पुलिस को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने इसे दुष्कर्म मानते हुए केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को उसी के गांव के रहने वाले अंगद ने पहले अपने प्रेम जाल में फंसाया और फिर शादी का झांसा देकर यौन शोषण कर रहा था। इस बीच वह गर्भवती हो गई। पीडि़ता ने इसकी सूचना आरोपी को दी तो उसने शादी से साफ इंकार कर दिया। इसी साल अप्रैल महीने में उसने अपने परिवार की मर्जी से दूसरे जगह शादी कर ली। जबकि, पीडि़ता फिलहाल आठ महीने की गर्भवती है।
थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि धारा 376 व एससी-एसटी के तहत कांड संख्या 124/18 दर्ज कर अंगद भर को गिरफ्तार कर लिया गया। इसे गुरुवार को जेल भेज दिया गया। वही पीडि़त लड़की को 164 के बयान के लिए भेजा गया है।