जल संकट से बचाव के लिए जल जीवन एवं हरियाली योजना
मधुबनी। जल जीवन हरियाली योजना के तहत झंझारपुर नगर पंचायत प्रशासन द्वारा जल संचय की विशेष व्यवस्था की शुरुआत की गई है। इसके लिए नपं कार्यालय के नजदीक एक सोख्ता का शिलान्यास नपं के मुख्य पार्षद वीरेंद्र नारायण भंडारी एवं उप मुख्य पार्षद विजय कुमार दास द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
मधुबनी। जल जीवन हरियाली योजना के तहत झंझारपुर नगर पंचायत प्रशासन द्वारा जल संचय की विशेष व्यवस्था की शुरुआत की गई है। इसके लिए नपं कार्यालय के नजदीक एक सोख्ता का शिलान्यास नपं के मुख्य पार्षद वीरेंद्र नारायण भंडारी एवं उप मुख्य पार्षद विजय कुमार दास द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस तरह झंझारपुर नगर पंचायत में जल संचय की योजना का शुभारंभ किया गया है। शिलान्यास के बाद कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि जल संरक्षण के लिए बनाए जा रहे इस निर्माण कार्य पर लगभग 93 हजार की लागत का अनुमान है। इससे जल जीवन हरियाली योजना के प्रति आमलोगों को जल संचय के लिए प्रोत्साहित एवं जागरुक करने का कार्य भी किया जाएगा। आज के समय जहां जल संकट से संपूर्ण संसार जूझ रहा है। इससे बचाव के लिए भू-जल की सुरक्षा करना हम सभी के लिए आवश्यक हो गया है। इस शिलान्यास कार्यक्रम में जेई दीपक राज के अलावा नपं कर्मियों में खेलानन्द चौधरी, सीताराम पासवान आदि भी उपस्थित थे।