Move to Jagran APP

भुतही बलान तटबंध की झाड़ी से अज्ञात महिला का शव बरामद

मधुबनी। फुलपरास थाना क्षेत्र के धत्ता टोल महथौर गांव के निकट भूतही बलान नदी के पूर्वी तटबंध के झाड़ी से एक 21 वर्षीय महिला का शव पुलिस ने रविवार को बरामद किया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 06 Jul 2020 12:06 AM (IST)Updated: Mon, 06 Jul 2020 12:06 AM (IST)
भुतही बलान तटबंध की झाड़ी से अज्ञात महिला का शव बरामद
भुतही बलान तटबंध की झाड़ी से अज्ञात महिला का शव बरामद

मधुबनी। फुलपरास थाना क्षेत्र के धत्ता टोल महथौर गांव के निकट भूतही बलान नदी के पूर्वी तटबंध के झाड़ी से एक 21 वर्षीय महिला का शव पुलिस ने रविवार को बरामद किया। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह होने के बाद महिला के शव को खेत में धान रोपनी करने जानेवाले लोगों ने देखा था उसके बाद शव मिलने की बात गांव में आग की तरह फैल गई। शव मिलने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष महफूज आलम, पुअनि सुभाष कुमार सिंह व मनोज राम सहित पुलिस दलबल ने पहुंचकर पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया गया। शव के अगल-बगल देखने से लगता था कि बांध के ऊपर ही उसकी हत्या कर नीचे झाड़ी में छुपाया गया है। क्योंकि बांध के ऊपर रास्ते पर ही खून का धब्बा था। जबकि शव के बगल में एक दो झोला, बच्चे के डायपर आदि फेंका हुआ था। शव का चेहरा इतना सूजा हुआ था कि उसकी पहचान नहीं हो रही थी। सलवार समीज व गले में दुपट्टा लपेटा हुआ था। शव के बरामदगी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई। शव के देखने से लग रहा था कि उसकी हत्या कर चेहरा को ईंट और पत्थर से चकनाचूर कर दिया गया हो। पुलिस कुछ भी बताने से परहेज कर रही है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.