Move to Jagran APP

पीएम मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास की ओर: मंत्री

बिहार के पीएचईडी मंत्री विनोद नारायण झा ने बेहटा गांव स्थित अपने आवास पर मेरा परिवार भाजपा परिवार, भाजपा के राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत भाजपा का झंडा व स्टीकर लगाया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Feb 2019 10:56 PM (IST)Updated: Sat, 16 Feb 2019 10:56 PM (IST)
पीएम मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास की ओर: मंत्री
पीएम मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास की ओर: मंत्री

मधुबनी। बिहार के पीएचईडी मंत्री विनोद नारायण झा ने बेहटा गांव स्थित अपने आवास पर मेरा परिवार भाजपा परिवार, भाजपा के राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत भाजपा का झंडा व स्टीकर लगाया। इस अवसर पर मंत्री विनोद नारायण झा ने कहा कि पूरे देश में मेरा परिवार भाजपा परिवार के राष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रम चल रहा है। 12 से 25 फरवरी तक यह कार्यक्रम चलेगा। भाजपा के समर्थक के अतिरिक्त भाजपा के मतदाता एवं सहयोगी से भी अपने घर पर झंडा व स्टीकर लगाने का आग्रह किया जा रहा है। भाजपा दुनिया में सबसे बड़ी सदस्यता वाली पार्टी है। विरोधी भाजपा कार्यकर्ताओं को भक्त कहकर मजाक उड़ाते हैं।उन्हें नहीं पता कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होती है।

loksabha election banner

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने शासनकाल में साहासिक कार्य किए हैं। आयुष्मान भारत योजना दुनिया की सबसे बड़ी योजना है। केन्द्र की मोदी सरकार हर घर में शौचालय निर्माण एवं बिजली पहुंचाने काम तेजी से किया है। नल जल योजना के तहत हर घरों में नल से जल पहुंचाने का काम चल रहा है। गरीबी रेखा से नीचे गुजर बसर करने वाले परिवारों के बीच निश्शुल्क घरेलू गैस कनेक्शन किट का वितरण लाखों परिवार के बीच किया गया है। इस अवसर पर भाजपा नेता बरूण ¨सह, प्रो. योगानंद झा, जीवानंद झा, शंकर झा, प्रो. मदन कुमार कर्ण, पप्पू ¨सह, विनोदानंद झा, विमल कुमार झा, विजय कुमार झा, सुधीर ¨सह, प्रवीण राय, विवेकानंद झा, श्रीनारायण झा, सहित कई मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.