Move to Jagran APP

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र बररी में दो नाव जनता को समर्पित

मधुबनी। जनता दल यू के जिला उपाध्यक्ष नीरज कुमार झा ने अपने निजी कोष 70 हजार रुपये की लागत से नव निर्मित दो नाव बेनीपट्टी प्रखंड के बाढ़ प्रभावित बररी पंचायत के लोगों को समर्पित कर दिया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Aug 2020 01:49 AM (IST)Updated: Fri, 07 Aug 2020 06:12 AM (IST)
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र बररी में दो नाव जनता को समर्पित
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र बररी में दो नाव जनता को समर्पित

मधुबनी। जनता दल यू के जिला उपाध्यक्ष नीरज कुमार झा ने अपने निजी कोष 70 हजार रुपये की लागत से नव निर्मित दो नाव बेनीपट्टी प्रखंड के बाढ़ प्रभावित बररी पंचायत के लोगों को समर्पित कर दिया। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के एक दर्जन गांवों के बाढ़ पीड़ितों के लिए बाढ़ के दिनों आने व जाने में दो नाव वरदान साबित होगा। जदयू नेता श्री झा ने बताया कि बाढ़ प्रभावित बेनीपट्टी प्रखंड के पश्चिम क्षेत्र में नाव का घोर अभाव था। बररी पंचायत बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित है। पिछले दिनों बाढ़ प्रभावित गांव के दौरा के दौरान लोगों ने नाव के लिए परेशान दिखे। जहां आम जनता के समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए अपने निजी कोष से दो नाव उपलब्ध करा दिया है। बाढ़ के दिनों बररी, रजवा, धनुषी, विशनपुर, बाजीतपुर, फुलवरिया, रजघट्टा, नवगाछी सहित एक दर्जन गांव के लोगों को नाव से लाभ मिलेगा। बाढ़ की स्थिति भयावह है साथ ही किसानों के खेतों में लगी फसल बाढ़ के पानी में गलकर बर्बाद हो गई है। प्रशासन बाढ़ प्रभावित गांवों में मेडिकल टीम भेजकर बीमार लोगों की इलाज की व्यवस्था करे। बाढ़ से सैकड़ों घर धाराशायी हो गई है। सड़क जगह-जगह टूटकर ध्वस्त हो गया है। आवागमन की गंभीर संकट है। बाढ़ से विस्थापित परिवारों व बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सहायता कार्य चलाए जाने की आवश्यकता है। बररी गांव के उमेश मिश्र, शिवनगर के रमेश झा, दीपक ठाकुर, देवनारायण महतो, संतोष महतो, कैलाश सहनी, नथुनी सहनी, दुर्गानंद झा, अखिलेश झा, राकेश कुमार कर्ण सहित कई लोगों ने आपदा के समय आम जनता की सेवा को लेकर दो नाव दिए जाने पर खुशी प्रकट करते हुए जदयू नेता नीरज झा को बधाई दी है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.