जानलेवा हमले में तीन सगे भाई नामजद
मधुबनी। नगर थाना क्षेत्र के बसुआड़ा निवासी सुरेश मुखिया ने अपने ही पड़ोसी तीन सगा भाई रवि मुखिया शंकर मुखिया तथा शिव मुखिया के विरुद्ध जानलेवा हमला कर जख्मी कर देने का आरोप लगाते हुए नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
मधुबनी। नगर थाना क्षेत्र के बसुआड़ा निवासी सुरेश मुखिया ने अपने ही पड़ोसी तीन सगा भाई रवि मुखिया, शंकर मुखिया तथा शिव मुखिया के विरुद्ध जानलेवा हमला कर जख्मी कर देने का आरोप लगाते हुए नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में सुरेश मुखिया ने उल्लेख किया है कि नल-जल योजना के तहत अंजित कुमार पाइप बिछवाने का कार्य कर रहा था। इस कार्य के दौरान उक्त तीनों सगा भाई अंजित कुमार के साथ गाली-गलौच कर रहा था। जब वह बीच-बचाव करने गए और गाली-गलौच करने से मना किया तो उक्त तीनों सगा भाईयों ने फरसा, लाठी, रॉड से लैस होकर जानलेवा हमला कर दिया। रवि मुखिया उनके सिर पर फरसा से प्रहार किया, जिससे वे जख्मी हो गए। उनके पुत्र वरुण मुखिया को भी उक्त तीनों सगा भाईयों ने मारपीट किया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। किसी के गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।