Move to Jagran APP

नगर निगम प्रशासन व कर्मियों के बीच गतिरोध कायम, हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

बकाया वेतन सहित अन्य मांगों को लेकर नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल गुरुवार को तीसरे दिन भी जारी रही। कर्मियों की हड़ताल के कारण नगर निगम कार्यालय का कामकाज सहित निगम क्षेत्र के पांच वार्डो में सफाई कार्य ठप पड़ा है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Jun 2021 11:14 PM (IST)Updated: Thu, 17 Jun 2021 11:14 PM (IST)
नगर निगम प्रशासन व कर्मियों के बीच गतिरोध कायम, हड़ताल तीसरे दिन भी जारी
नगर निगम प्रशासन व कर्मियों के बीच गतिरोध कायम, हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

मधुबनी । बकाया वेतन सहित अन्य मांगों को लेकर नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल गुरुवार को तीसरे दिन भी जारी रही। कर्मियों की हड़ताल के कारण नगर निगम कार्यालय का कामकाज सहित निगम क्षेत्र के पांच वार्डो में सफाई कार्य ठप पड़ा है। हालांकि, हड़ताली कर्मचारियों के साथ निगम प्रशासन की वार्ता की पहल की गई, लेकिन वार्ता सफल नहीं हो सकी। हड़ताली कर्मचारी पिछले 13 महीनों के बकाया वेतन का एकमुश्त भुगतान करने की मांग पर अड़े हैं। बता दें कि 15 जून से बकाया वेतन की मांग करते हुए निगम के सभी स्थाई कर्मचारी बेमियादी हड़ताल पर चले गए हैं। निगम प्रशासन कर्मियों को तत्काल एक माह का वेतन भुगतान करने को तैयार है, लेकिन कर्मचारी मान नहीं रहे। हड़ताल के कारण निगम कार्यालय का दैनिक कार्य प्रभावित है। इधर, हड़ताली कर्मियों ने तीसरे दिन भी निगम कार्यालय पर धरना दिया। धरना में राम अवतार राम, राम अशीष राम, मोहन मंडल, रामकेवल पासवान, अशोक राम, विनोद राम, मुस्तफा, संतोष राम, पवन राम, बैद्यनाथ राम, मुन्नी देवी, अमरिका देवी, जानकी देवी, मो. परवेज आलम, प्रिया कुमारी, जबीहुल्लाह, उदयचंद्र झा, प्रमोद कुमार वर्मा, अकील अहमद, अमानुल्लाह, शंभू राम, गोपाल राम, मुरारी राम, किशोर राम, शाहिद, विदेश्वर राम, महेश राम, मो. समद, शिबू राम, महादेव राम सहित अन्य ने हिस्सा लिया। कर्मियों की हड़ताल से राजस्व वसूली कार्य प्रभावित : उप नगर आयुक्त

prime article banner

मधुबनी : नगर निगम के उप नगर आयुक्त अरुण कुमार ने बताया कि नगर निगम की राजस्व वसूली कमजोर पड़ जाने के कारण कर्मियों को एकमुश्त वेतन भुगतान किया जाना असंभव है। इसके लिए नगर निगम के राजस्व को बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। मगर, हड़ताल के कारण राजस्व वसूली का कार्य प्रभावित हो गया है। उन्होंने कहा कि हड़ताली कर्मियों को एक माह का वेतन भुगतान के लिए नगर निगम तैयार है। इसके बाद भी हड़ताल खत्म नहीं करने पर विभाग को लिखा जाएगा। उन्होंने बताया है कि जिला शिक्षा विभाग, डीआरडीए, जिला प्रशासन, सदर अनुमंडल कार्यालय, रहिका सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक सहित छह सरकारी भवनों पर होल्डिग टैक्स के 46 लाख रुपये बकाया हैं। होल्डिग टैक्स के भुगतान के लिए डिमांड भेजा गया है। इसके अलावा निजी मकान व भवनों पर तकरीबन 65 लाख से अधिक होल्डिग टैक्स की वसूली में तेजी लाए जाने से नगर निगम के राजस्व में इजाफा होगा। उप नगर आयुक्त ने बताया कि दाखिल खारिज, नक्शा निर्गत कार्य प्रभावित होने के कारण नगर निगम को करीब तीन माह से इस मद में राजस्व प्राप्ति नहीं हो रही है। दाखिल खारिज, नक्शा निर्गत कार्य का प्रभार तत्काल निलंबित पूर्व प्रधान सहायक शंकर झा द्वारा नहीं देने से दाखिल खारिज और नक्शा निर्गत कार्य नहीं हो रहा है। इसके लिए इन्हें प्रभार देने के लिए आदेश दिया गया है। मगर, अब तक प्रभार नहीं दिया गया है। इस दिशा में विभाग को लिखा जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.