Move to Jagran APP

विश्व शांति के पुरोधा थे प्रथम प्रधानमंत्री पं. नेहरू

मधुबनी। प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यालय में प्रो. शीतलाबंर झा की अध्यक्षता में मनाई गई।

By JagranEdited By: Published: Wed, 27 May 2020 11:41 PM (IST)Updated: Wed, 27 May 2020 11:41 PM (IST)
विश्व शांति के पुरोधा थे प्रथम प्रधानमंत्री पं. नेहरू
विश्व शांति के पुरोधा थे प्रथम प्रधानमंत्री पं. नेहरू

मधुबनी। प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यालय में प्रो. शीतलाबंर झा की अध्यक्षता में मनाई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रो. झा ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में पं. नेहरू के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू विश्व शांति के पुरोधा थे। कार्यक्रम में मनोज मिश्र, प्रफुलचंद्र झा, मो साबिर, विनोद चौधरी, धनेश्वर ठाकुर, विश्वनाथ पासवान, प्रो योगेंद्र मिश्र, आलोक कुमार, राजकमल सिंह, विनय कुमार झा, महेश चौधरी, प्रो इश्तियाक अहमद, मुकेश कुमार झा पप्पू, जयकुमार झा, दशरथ झा, आकील अंजुम सहित अन्य ने हिस्सा लिया।

loksabha election banner

पुण्यतिथि पर 51 लोगों के बीच मास्क का वितरण

शहर के स्टेडियम रोड स्थित असंगठित कामगार कांग्रेस के तत्वावधान में प्रथम प्रधानमंत्री के पं. जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई गई। मौके पर 51 लोगों के बीच मास्क का वितरण किया गया। फिजिकल डिस्टेसिग का पालन करते हुए असंगठित कामगार कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष विपिन कुमार झा ने कहा कि प्रथम प्रधानमंत्री के रुप में पं. नेहरू ने आजादी के बाद कई झंझावतों से जूझ रहे देश को नई दिशा देकर प्रगति की राह पर ले चलने में कोई कसर नही छोड़ी। कार्यक्रम में अनीस रहमान, मंसूर आलम, अमर कुमार राम, प्रेम कुमार, बिमल झा, बैद्यनाथ झा, लक्ष्मण ठाकुर, नरेश सहनी, बिलटू सहनी, शत्रुघ्न चौधरी सहित अन्य ने हिस्सा लिया।

पंडित नेहरू देश में उद्योगों का जाल बिछाया

शहर से सटे सप्ता स्थित प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि कांग्रेस पार्टी के प्रदेश संगठन सचिव कृष्णकांत झा गुड्डू की अध्यक्षता में मनाई गई। मौके पर श्री झा ने कहा कि पंडित नेहरू देश में उद्योगों का जाल बिछाया। अनेकों बांध बनवाएं, मेडिकल, इंजीनियरिग कॉलेज का निर्माण कराकर शिक्षा व्यवस्था को आगे बढ़ाया। उनके बताए मार्ग पर चलकर देश को प्रगति पर ले जाने का संकल्प लेना होगा। कार्यक्रम में कृष्णदेव चौधरी, अनिल कुमार झा, अनिलनाथ झा, शैवाल सिंह, रंजन झा, प्रशांत झा, विभाकर झा, अतुल मिश्रा, शशिधर झा, धर्मेंद्र मिश्र, रमन मिश्र, राजेन्द्र यादव, विनोद यादव, मो समीम, मो मंजूर सहित अन्य लोग शामिल हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.