नवविवाहिताओं के गाए जा रहे नचारी से वातावरण शिवमय
मधुबनी। मिथिला की प्रसिद्ध लोक पर्व मधुश्रावनी के पहले दिन नवविवाहिताओं ने चौदह दिवसीय विशेष पूजा का आरंभ किया।
मधुबनी। मिथिला की प्रसिद्ध लोक पर्व मधुश्रावनी के पहले दिन नवविवाहिताओं ने चौदह दिवसीय विशेष पूजा का आरंभ किया। पूजा के पहले दिन नवविवाहिताओं ने कोहबर घर में परंपरानुसार नाग व गौरी शंकर की पूतजा की। पूजा का काम महिला पुरोहित ने करवाया।
पहले दिन नवविहाताओं ने ससुराल से आए वस्त्र व आभूषण धारण कर एक दिन पहले बीने गए फूल व पत्ते से बिसहारा की स्थापना कर पूजा की। इसके बाद महिला पुरोहित ने प्रथम दिन की कथा कही। गौरी के साथ कलश, बिसहारा, वेरसी,चनाई नाग, कुसुमावती,पिगला, लीली नाग,सतभागिनी, साठि की पूजा की। इस दौरान महिलाओं ने शिव परक नचारी का गायन किया। जिससे वातावरण शिवमय हो गया। दूसरे प्रहर में नवविवाहिताओं ने विभिन्न जगहों से दूसरे दिन की पूजा के लिए सखियों संग निकल कर नचारी गायन करते हुए न केवल फूल पत्ती तोड़ा वरन उसे सखियों संग सजाया भी।