स्वतंत्रता संग्राम के महान योद्धा थे सुभाषचंद्र बोस
मधुबनी। आजाद हिद फौज के संस्थापक सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर शहर के कई जगहों पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।
मधुबनी। आजाद हिद फौज के संस्थापक सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर शहर के कई जगहों पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। स्थानीय सुभाष चौक पर सुभाष चंद्र बोस की स्मारक स्थल पर अजय कुमार ठाकुर के नेतृत्व में जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में मुकेश पंजियार, बजरंगी कुमार, राहुल कुमार, मनीष कुमार, रोशन कुमार, कृष्णा पूर्वे, कैलाश पूर्वे आदि ने भाग लिया। वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला इकाई के तत्वावधान में जयंती गोपाल कुमार की अध्यक्षता में मनाई गई। लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इधर, अशोक कुशवाहा के नेतृत्व में शहर में पदयात्रा निकाली गई। इसमें मुकेश यादव, राकेश साहु, भीम बाबा, देवेन्द्र यादव, कपिलदेव सिंह, नीरज झा, गोपाल कुमार, दिगंबर सिंह, दीपेन्द्र कुमार सिंह, अभिषेक कुशवाहा सहित अन्य ने हिस्सा लिया। वहीं भारतीय चेतना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार महतो की अघ्यक्षता में सुभाष चौक पर जयंती मनाई गई। इसमें उमेश साह, विजय कुमार महतो, अजय साह, बीके पूर्वे, अरुण कुमार सहित अन्य ने हिस्सा लिया। इधर, स्थानीय कांग्रेस कार्यालय में नेता जी सुभाषचंद्र बोस की जयंती जिलाध्श्क्ष शीतलांबर झा की अध्यक्षता में मनाई गई। इसमें ज्योतिरमण झा, संजय मिश्रा, ऋषिदेव सिंह, राजेश राठौर, कृष्णकांत झा गुड्डू, हिमांशु कुमार, मुकेश कुमार झा पप्पू, समीर सिंह, अशोक कुमार, अनुरेजन सिंह, राकेश कुमार सिंह, ध्नेश्वर ठाकुर, महेश चौधरी, विदेश चौधरी, अनिलचंद्र झा, ओमप्रकाश सिंह, इंद्रजीत सिंह, मोनू कुमार, प्रफुलचंद्र झा, डा. योगेंद्र मिश्र, दुलारचंद्र पासवान सहित अन्य ने हिस्सा लिया।
मधेपुर : मधेपुर में नेता जी सुभाषचन्द्र बोस की जयंती मनाई गई। इसमें भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक कुमार झा एवं अभाविप के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ऋषि कर्ण, मधुश्री, राजाराम शंकर, राज कुमार राम, भावना झा, महादेव पासवान, सुभाष कुमार, सुमन कुमार, अरविद कुमार, सचिन महतो, शंभू कुमार सहित अन्य ने हिस्सा लिया।