उपसमाहर्ता के औचक निरीक्षण से विद्यालयों में हड़कंप
मधुबनी। कलुआही के प्रभारी बीडीओ विकाश कुमार द्वारा प्रखंड क्षेत्र के विद्यालयों का औचक निरीक्षण किए जाने से हड़कंप मच गया।
मधुबनी। कलुआही के प्रभारी बीडीओ विकाश कुमार द्वारा प्रखंड क्षेत्र के विद्यालयों का औचक निरीक्षण किए जाने से हड़कंप मच गया। गुरुवार को उन्होंने उत्क्रमित मध्य विद्यालय पुरसौलिया उत्तर, मध्य विद्यालय बरदेपुर एवं प्रावि नवटोली (कालिकापुर) का निरीक्षण किया। साथ ही पंचायत भवन पुरसौलिया एवं प्रावि नवटोली के परिसर में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया। प्रभारी बीडीओ ने बताया कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय पुरसौलिया उतर में शैक्षणिक माहौल संतोषपद्र था। बच्चे ड्रेस में अध्ययन करते देखे गए। छात्र-छात्राओं से बातचीत में प्रतीत हुआ कि कक्षा के अनुसार उनके जानकारी का स्तर बेहतर है। विद्यालय की साफ-सफाई भी बेहतर है। मध्याह्न भोजन सफाई के साथ बनाया जा रहा था। बीडीओ ने कहा कि जमीन के अभाव में किचेन गार्डेन की सुविधा नहीं है। प्रधानाध्यापक रेखा कुमारी समेत अन्य शिक्षक में अनुशासन का स्तर बेहतर है। दूसरी ओर प्रावि नवटोली की स्थिति संतोषजनक नहीं है। पंचायत भवन पुरसौलिया के परिसर में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों की उपस्थिति नहीं के बराबर थी। नवटोली आंगनबाड़ी केंद्र की भी स्थिति ठीक नहीं था। बीडीओ ने इसके लिए सीडीपीओ से भी नाराजगी जताई।