Move to Jagran APP

एसपी ने 18 पुलिस पदाधिकारियों का किया नवपदस्थापन

मधुबनी। पुलिस अधीक्षक डॉ. सत्य प्रकाश ने 18 पुलिस पदाधिकारियों का नवपदस्थापन किया है। इन पुलिस पदाधिकारियों को नई जवाबदेही सौंपी गई है। जिन 18 पुलिस पदाधिकारियों का नवपदस्थापन किया गया है उनमें से 14 पुलिस पदाधिकारी पदस्थापन की प्रत्याशा में पुलिस केंद्र में थे।

By JagranEdited By: Published: Tue, 26 Nov 2019 11:20 PM (IST)Updated: Tue, 26 Nov 2019 11:20 PM (IST)
एसपी ने 18 पुलिस पदाधिकारियों का किया नवपदस्थापन
एसपी ने 18 पुलिस पदाधिकारियों का किया नवपदस्थापन

मधुबनी। पुलिस अधीक्षक डॉ. सत्य प्रकाश ने 18 पुलिस पदाधिकारियों का नवपदस्थापन किया है। इन पुलिस पदाधिकारियों को नई जवाबदेही सौंपी गई है। जिन 18 पुलिस पदाधिकारियों का नवपदस्थापन किया गया है, उनमें से 14 पुलिस पदाधिकारी पदस्थापन की प्रत्याशा में पुलिस केंद्र में थे। जबकि चार पुलिस पदाधिकारियों को एक थाने से दूसरे थाने में पदस्थापित किया गया है। पुलिस केंद्र में पदस्थापन की बाट जोह रहे पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार ठाकुर को पुलिस कार्यालय स्थित अभियोजन कोषांग एवं सामान्य शाखा का प्रभारी बनाया गया है। जबकि पुलिस केंद्र में ही पदस्थापन की बाट जोह रहे परिक्ष्यमान पुलिस अवर निरीक्षक कुंदन बासकी को रहिका थाना, परिक्ष्यमान पुअनि सुनील कुमार झा को बेनीपट्टी थाना, परिक्ष्यमान पुअनि सर्वेश कुमार झा व धर्मेंद्र कुमार तथा पुअनि रामचंद्र मिश्रा को जयनगर थाना, परिक्ष्यमान पुअनि पुरुषोत्तम कुमार को राजनगर थाना, परिक्ष्यमान पुअनि प्रेमराज पुरुषोत्तम देव व प्रकाश चंद्र राजू को नगर थाना, परिक्ष्यमान पुअनि हरिद्वार शर्मा को कलुआही थाना एवं पुअनि चित्तरंजन चौधरी को लौकही थाना में अनुसंधानक के पद पर पदस्थापित किया गया है। पुलिस केंद्र में ही पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे पुअनि विरेंद्र कुमार ठाकुर को सकरी थाना एवं सहायक अवर निरीक्षक रामानंद चौधरी को बासोपट्टी थाना में अनुसंधान के पद पर पदस्थापित किया गया है। वहीं पुलिस केंद्र में ही पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे सहायक अवर निरीक्षक कृष्णदेव राय को लखनौर थाना में थाना लेखक पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है। जबकि पंडौल थाना में अनुसंधानक के पद पर पदस्थापित पुअनि शमीम अहमद को भेजा थाना में सहायक थानाध्यक्ष-अनुसंधानक के पद पर पदस्थापित किया गया है। जबकि भेजा थाना के सहायक थानाध्यक्ष-अनुसंधानक पुअनि जगदेव मंडल को अब पंडौल थाना में अनुसंधानक के पद पर पदस्थापित किया गया है। सकरी थाना के अनुसंधानक पुअनि जनकधारी पासवान को अंधरामठ थाना में अनुसंधानक के पद पर पदस्थापित किया गया है। लखनौर थाना के थाना लेखक पदाधिकारी सअनि निरंजन कुमार सिंह को पुलिस केंद्र में योगदान देने का आदेश दिया गया है। एसपी ने उक्त सभी पुलिस पदाधिकारियों को शीघ्र नवपदस्थापन स्थान पर योगदान करने का आदेश दिया है। वहीं उक्त परिक्ष्यमान पुलिस अवर निरीक्षकों को पूर्व निर्धारित प्रशिक्षण कार्यक्रम के आलोक में प्रत्येक शनिवार को पुलिस कार्यालय एवं प्रत्येक रविवार को पुलिस केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त करने का आदेश एसपी ने दिया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.