राजमिस्त्रियों को सात दिवसीय भूकंपरोधी निर्माण का प्रशिक्षण
बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सौजन्य से राजमिस्त्रियों का भूकंपरोधी निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को शुरू हुआ।
मधुबनी। बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सौजन्य से राजमिस्त्रियों का भूकंपरोधी निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को शुरू हुआ। प्रखंड मुख्यालय स्थित टीपीसी भवन में सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ प्रखंड अंचल अधिकारी विष्णुदेव ¨सह ने किया। इस प्रशिक्षण कार्यशाला में विभिन्न पंचायतों के 30 राजमिस्त्रियों को निर्माण की ट्रे¨नग दी जा रही है। कार्यशाला के मुख्य ट्रेनर आशीष रंजन और सहायक ट्रेनर के रूप में टुनटुन कुमार और गोपाल ¨सह हैं।
नयी तकनीकी की जानकारी - कार्यशाला को संबोधित करते हुए सीओ विष्णुदेव ¨सह ने कहा कि बिहार में मुख्यत: तीन तरह की मुख्य तबाही हैं जिसमे भूकंप, बाढ़ और चक्रवाती तूफान मुख्य है। आज के दौर में बन रहे सभी मकान चाहे वो आवासीय हो या गैर आवासीय भूकंरोधी होना चाहिये। ताकि आपदा के समय जान माल के नुक्सान को कम किया जा सके। सभी लोग अच्छे से इसका प्रशिक्षण ले ताकि भविष्य में नयी तकनीक का प्रयोग कर सुरक्षित भवन निर्माण कर सकें।
निर्माण की विस्तृत जानकारी - ट्रेनर आशीष रंजन ने राजमिस्त्रियों को भूकम्प, बाढ़ और चक्रवात रोधी भवन निर्माण और विभिन्न बारीकियों की विस्तृत जानकारी दी। आशीष ने बताया कि शिविर में पहले ऐसे भवन निर्माण की मुख्य जानकारी दी जा रही है। जिसमे कंक्रीट मिश्रण, ईंट, सीमेंट बालू पानी का अनुपात और ढलाई आदि की जानकारी मौखिक रूप से दी जायेगी। फिर प्रखंड परिसर में ही 6 म 9 का मॉडल कक्ष बनाकर इसकी व्यवहारिक जानकारी दी जायेगी। ट्रे¨नग के बाद सभी को प्रमाण पत्र दिया जायेगा। ये प्रशिक्षण शिविर 16 से 22 नवंबर तक चलेगा। मौके पर अंचल नाजिर राजकुमार सहित दर्•ानों लोग मौजूद रहे।