लगातार बारिश से नदियां उफान पर
लगातार हो रही बारिश के कारण नदियों की जल स्तर तेजी से बढ़ने लगी है। अधवारा समूह के धौंस खिरोई थुमहानी बछराजा बुढ़नद कोकरा नदी की जल स्तर बढ़ने से बाढ़ की आशंका से लोग भयभीत हैं।
मधुबनी । लगातार हो रही बारिश के कारण नदियों की जल स्तर तेजी से बढ़ने लगी है। अधवारा समूह के धौंस, खिरोई, थुमहानी, बछराजा, बुढ़नद, कोकरा नदी की जल स्तर बढ़ने से बाढ़ की आशंका से लोग भयभीत हैं। धौंस एवं थुमहानी नदी का पानी चौर में फैल रही है। करहारा, साईली, बिमरी, विशनपुर, बररी गांव के चौर में तेजी से पानी फैल रहा है। नदियों की जल स्तर बढ़ने से लोगों में बैचेनी है। बाढ़ की पानी से प्रखंड के एक दर्जन से अधिक गांव पर बाढ़ का खतरा मडराने लगा है। प्रखंड के हथियरवा, नवगाछी, बररी, रजवा, धनुषी, फुलवरिया, सिमरकोण, सिड़वारा, विशनपुर, माधोपुर सहित एक दर्जन गांव के लोगों की धड़कने बढ़ गई हैं। शिवनगर फुलवरिया पथ के रजवा गांव के निकट भुरका के समीप पुल अब तक बनकर तैयार नहीं हो सका है जहां अवैज्ञानिक ढंग से बने डायवर्सन पर बाढ़ का पानी चढ़ने के बाद एक दर्जन गांवों के आवागमन ठप हो जाना तय है।