Move to Jagran APP

सादगी के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, लहराया तिरंगा

मधुबनी । अनुमंडल एवं प्रखंड कार्यालय सहित क्षेत्र के सभी सरकारी व गैर सरकारी कार्यालय एवं शिक्षण संस्थानों पर इस बार कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए सादगी के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 27 Jan 2022 11:32 PM (IST)Updated: Thu, 27 Jan 2022 11:32 PM (IST)
सादगी के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, लहराया तिरंगा
सादगी के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, लहराया तिरंगा

मधुबनी । अनुमंडल एवं प्रखंड कार्यालय सहित क्षेत्र के सभी सरकारी व गैर सरकारी कार्यालय एवं शिक्षण संस्थानों पर इस बार कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए सादगी के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। एसडीओ अभिषेक कुमार ने सरकारी आवास एवं अनुमंडल कार्यालय पर झंडोत्तोलन किया। एसडीपीओ प्रभात कुमार शर्मा ने अपने सरकारी आवास पर झंडोत्तोलन किया। पुलिस निरीक्षक कार्यालय पर इंस्पेक्टर ललन प्रसाद चौधरी, प्रखंड कार्यालय पर प्रखंड प्रमुख राम पुकार यादव, पैक्स गोदाम पर पैक्स अध्यक्ष सह रहिका सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष ब्रह्मानंद यादव, नगर पंचायत फुलपरास कार्यालय पर प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी पुष्कर कुमार पुष्प, थाना परिसर में थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति, मनरेगा कार्यालय पर मनरेगा पीओ आलोक चन्द्र रंजन, अनुमंडलीय अस्पताल पर उपाधीक्षक डा. रामनरेश चौधरी, अवर निबंधन कार्यालय पर शाकंभरी चंदन, लोहिया आश्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री सह (सजद डी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद यादव, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. करण कुमार, शहीद परमेश्वर लोहिया चरण महंथ राम कृष्ण महाविद्यालय किसनीपट्टी में प्राचार्य देव नारायण यादव एवं रामनगर दुर्गा मंदिर परिसर में समाजसेवी सह दुर्गा माता मंदिर सेवा ट्रस्ट रामनगर के अध्यक्ष विजय कुमार यादव ने झंडोतोलन किया। घोघरडीहा प्रखंड कार्यालय पर प्रखंड प्रमुख शर्मिला देवी, नगर पंचायत कार्यालय पर मुख्य पार्षद गौरी देवी, थाना पर थानाध्यक्ष राहुल कुमार, सीएमबी कॉलेज पर प्रभारी प्रधानाचार्य कीर्तन प्रसाद, नेहरू स्मारक पर ई. अमर ठाकुर, ललित बाबू स्मारक पर अरुण कुमार झा गणेश, विद्यापति टावर पर अनिल कुमार झा, व्यापार मंडल पर अध्यक्ष रघुनाथ झा राजा, सत्यनारायण यादव शिक्षक सेवा सदन पर योगेंद्र प्रसाद यादव, आईटीआई पर कुमार वैभव, एबी झा प्लस टू ग‌र्ल्स हाईस्कूल पर गैनालाल मंडल, अम्बिका पब्लिक स्कूल पर चुल्हाई कामत, ब्रह्मपुर दक्षिणी पंचयात भवन पर मुखिया दीपक सिंहवैत, केवटना पंचायत भवन पर मुखिया मंजू देवी एवं सुदै रतौली पंचायत भवन पर मुखिया रामजयपाल पासवान ने झंडोत्तोलन किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.