गर्मी से मिली राहत, जलजमाव बना आफत
मधुबनी। लगातार हो रहे बारिश के कारण एक तरफ लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं बारिश ने लोगों की परेशानियां भी बढ़ा दी है।
मधुबनी। लगातार हो रहे बारिश के कारण एक तरफ लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं, बारिश ने लोगों की परेशानियां भी बढ़ा दी है। शुक्रवार की सुबह से जारी झमाझम बारिश के कारण अनुमंडल मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ जैसा ²श्य दिखाई देने लगा है। अनुमंडल क्षेत्र के निचले हिस्से में जलभराव के कारण लोगों की मुश्किलें बढ़ने लगी है। यहां के कोर्ट कॉलोनी, नपं सहित मुख्यालय स्थित प्राय: सभी सरकारी कार्यालय के परिसर में जलजमाव के कारण यहां आने वाले लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लिक रोड का कौन कहे, झंझारपुर-फुलपरास मुख्य सड़क में भी राम चौक, मदरसा चौक, लंगड़ा चौक, कोर्ट चौक के साथ ही वेहट के बुलाकी स्थान के नजदीक जलभराव और वर्षा का पानी ओवरफ्लो होने के कारण यातायात में समस्या पैदा करने लगा है। इस मुख्य सड़क पर जगह-जगह जलभराव हो जाने से वाहनों के रेलमपेल के बीच बराबर जाम लगने से यातायात व्यवस्था चरमरा जाती है। स्थानीय लोगों में वार्ड पार्षद कुमरकांत पासवान, अरुण गुप्ता, मो. रिजवान, दीपक पोद्दार, संजीव महाजन, मो. जमशेद आलम आदि बताते हैं कि इस अतिव्यस्त रहने वाले मुख्य सड़क का चौड़ीकरण होना आवश्यक है। बरसात के समय जलजमाव के कारण इस सड़क से यातायात करना मुश्किल ही नहीं खरनाक भी बन जाता है।
--------------