हजारों टन प्याज को सरकार ने सड़ा दिया
मधुबनी। भारतीय मित्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनेश्वर महतो की अ्गुआई में बुधवार को पांच सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।
मधुबनी। भारतीय मित्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनेश्वर महतो की अ्गुआई में बुधवार को पांच सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। भारतीय मित्र पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई को लेकर नगर में जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। सैकड़ों कार्यकर्ता सरकार के विरोध में नारे लगा रहे थे। .धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता ललित कुमार सिंह व संचालन राजेश कुमार महतो ने किया। धरना-प्रदर्शन में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय मित्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनेश्वर महतो ने कहा सरकार ने 36 ह•ार टन प्याज को सड़ा दिया। मगर, गरीब जनता को नहीं दिया। हजारों टन अनाज बरसात के पानी में भीगकर बर्बाद हो गया। इस कारण जनता प्याज के लिए तरस रही है। प्रदेश अध्यक्ष ललित कुमार सिंह ने कहा की केंद्र सरकार को किसी भी दुष्कर्म के सम्बन्ध में बोलने का कोई हक नहीं है। क्योकि उनके नेता ही सबसे ज्यादा दुष्कर्मी हैं। अल्पसंख्यक प्रकोष्ट के प्रदेश अध्यक्ष इम्तयाज उ़र्फ भोला ने कहा की दिल्ली में फिल्मिस्तान हॉल के पीछे जो अग्निकांड हुआ है वह बहुत ही दर्दनाक है और वैसे मौके पर राजनीति करना उचित नहीं। बीजेपी के प्रवक्ता शहनवाज हुसैन ने कहा की दिल्ली सरकार ने बहुत कम मुआवजा दिया है.
मधुबनी जिला अध्यक्ष राजेश कुमार महतो ने कहा की नीतीश सरकार भी हर मोर्चे पर विफल है हर जगह शराब खुलेआम ऊंचे दामो में बिक रही है।