पेट्रोल व डीजल की बढ़ी कीमत वापस नहीं ली गई तो कांग्रेस करेगी आंदोलन
मधुबनी। पेट्रोल व डीजल के मूल्यों में भारी बढ़ोतरी के खिलाफ स्थानीय कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष प्रो.शीतलांबर झा की अध्यक्षता में धरना दिया गया।
मधुबनी। पेट्रोल व डीजल के मूल्यों में भारी बढ़ोतरी के खिलाफ स्थानीय कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष प्रो.शीतलांबर झा की अध्यक्षता में धरना दिया गया। इस अवसर जिलाध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार पेट्रोल व डीजल पर लगने वाले उत्पाद शुल्क को बार-बार बढ़ाकर मुश्किल वक्त में मुनाफाखोरी कर रही है। पिछले छह साल में केंद्र की भाजपा सरकार ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 23.78 रुपया प्रति लीटर एवं डीजल पर 28.37 रुपया प्रति लीटर की अतिरिक्त बढ़ोतरी कर दी है। इस कारण पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ गए है। इसका बोझ देश की जनता के सिर पर गिरा है। देशहित में कांग्रेस उनके मकसद को पूरा नही होने देगी। उन्होंने कहा कि पेट्रोल व डीजल के दाम में की गई बढ़ोतरी को तत्काल वापस नहीं लिया गया तो कांग्रेस चरणबद्ध आंदोलन करेगी। जिलाध्यक्ष श्री झा ने राष्ट्रपति के नाम स्मार पत्र जिला पदाधिकारी को जाकर सौपा। धरना कार्यक्रम में नरेंद्र झा, मीना देवी कुशवाहा, प्रफुल्ल चंद्र झा, मनोज कुमार मिश्र, संजय कुमार मिश्र, विजय कुमार झा भोला, मनोरंजन सिंह, आलोक कुमार झा, धनेश्वर ठाकुर, प्रमोद कुमार मंडल, अशोक कुमार, मुकेश कुमार सिंह, नित्यानंद झा, बब्लू चौधरी , संतोष राम, विजय कृष्ण झा आदि शामिल हुए।