लखनौर व झंझारपुर में बूंदाबांदी के बीच पंचायत प्रतिनिधियों ने ली शपथ
झंझारपुर व लखनौर में पंचायत प्रतिनिधियों ने तय रोस्टर के हिसाब से बुधवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। लखनौर में बेलौंचा मुखिया बेबी देवी ने अपने वार्ड सदस्य संग शपथ ली। यहां दस मत लाकर विभा कुमारी उपमुखिया बनीं। निर्मला देवी को पांच मत मिले।
मधुबनी । झंझारपुर व लखनौर में पंचायत प्रतिनिधियों ने तय रोस्टर के हिसाब से बुधवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। लखनौर में बेलौंचा मुखिया बेबी देवी ने अपने वार्ड सदस्य संग शपथ ली। यहां दस मत लाकर विभा कुमारी उपमुखिया बनीं। निर्मला देवी को पांच मत मिले। सरपंच कारी देवी ने कचहरी पंच संग शपथ ली। यहां हेमा देवी उपसरपंच बनी। दीप पूर्वी पंचायत के मुखिया शंकर प्रसाद ने अपने वार्ड सदस्य संग शपथ लिया। सुनीता देवी आठ मत लाकर उपमुखिया बनीं, जबकि शिव कुमार को छह मत मिला। एक मत अवैध पाया गया। सरपंच संजय कुमार निराला ने कचहरी पंच संग शपथ लिया। यहां तेतर पासवान निर्विरोध उपसरपंच चुने गए। दीप पश्चिम पंचायत की मुखिया अफसाना खातुन ने वार्ड सदस्य संग शपथ ली। यहां पुनीता देवी निर्विरोध उपमुखिया निर्वाचित हुईं। सरपंच महफूज आलम ने कचहरी पंच संग शपथ लिया। यहां आठ मत लाकर संगीता देवी उपसरपंच बनी। शांति देवी को सात मत मिला। दो मत अवैध पाया गया। वहीं, झंझारपुर के महिनाथपुर पंचायत की मुखिया रीमा झा ने वार्ड सदस्य संग शपथ ली। नौ मत लाकर रामदुलार पासवान उपमुखिया बने। सरपंच मिथिला देवी ने कचहरी पंच संग शपथ ली। यहां पांच मत लाकर सुरेन्द्र मुखिया उपसरपंच बने। सिमरा पंचायत की मुखिया रमा देवी वार्ड सदस्य संग पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। नौ मत लाकर नलिन कुमार दास उपमुखिया बने। कल्पना देवी को छह मत मिला। सुखेत पंचायत की मुखिया अमेरिका देवी ने वार्ड सदस्य संग शपथ ली। कल्पना कुमारी नौ मत लाकर उपमुखिया बनीं। काशी यादव को छह मत मिला। एक मत अवैध पाया गया। सरपंच प्रेमकला देवी ने कचहरी पंच संग शपथ ली। यहां देर संध्या तक उपसरपंच का निर्वाचन प्रक्रिया चल ही रहा था।
---------------------