Move to Jagran APP

निवर्तमान पैक्स अध्यक्षों ने लहराया परचम, अधिकतर ने जीते चुनाव

मधुबनी। जिले के चार प्रखंडों मधवापुर फुलपरास खुटौना व लौकही में पैक्स चुनाव की मतगणना पूरी हो गई। इन प्रखंडों में निवर्तमान पैक्स अध्यक्षों का दबदबा रहा।

By JagranEdited By: Published: Sat, 14 Dec 2019 11:44 PM (IST)Updated: Sat, 14 Dec 2019 11:44 PM (IST)
निवर्तमान पैक्स अध्यक्षों ने लहराया परचम, अधिकतर ने जीते चुनाव
निवर्तमान पैक्स अध्यक्षों ने लहराया परचम, अधिकतर ने जीते चुनाव

मधुबनी। जिले के चार प्रखंडों मधवापुर, फुलपरास, खुटौना व लौकही में पैक्स चुनाव की मतगणना पूरी हो गई। इन प्रखंडों में निवर्तमान पैक्स अध्यक्षों का दबदबा रहा। अधिकतर निवर्तमान पैक्स अध्यक्षों ने जीत हासिल की। कुछ नए चेहरे भी विजयी रहे। मधवापुर में सभी निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष जीते

loksabha election banner

मधवापुर (मधुबनी) संस : प्रखंड में शुक्रवार देर रात मतगणना पूरी कर ली गई। रात करीब तीन बजे 11 सीटों के पैक्स अध्यक्ष पद का परिणाम घोषित कर दिया गया। सभी विजयी प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र दे दिया गया। तरैया पैक्स में निवर्तमान अध्यक्ष सह रहिका को-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष नवेन्द्र झा विजयी रहे। नवेन्द्र झा को 687 मत मिले। प्रतिद्वंदी विनय कुमार झा को 385 वोट मिले। उतरा में दीनानाथ झा को 500 मत पाकर विजयी रहे। निकटतम प्रतिद्वंद्वी भोगेन्द्र झा को 132 मत मिले। बासुकी बिहारी उतरी पंचायत में विजयी नसीब नारायण झा को 233 मत मिले। निकटतम प्रतिद्वंदी संजय कुमार झा को 216 वोट मिले। साहरघाट उतरी में विजयी किशोरी प्रसाद कुशवाहा को 432 वोट मिले। प्रतिद्वंदी रामपुकार प्रसाद को 416 मत मिले। बलवा में विजयी अर्चना गुप्ता को 463 मत मिले। प्रतिद्वंद्वी उर्मिला देवी को 328 मत मिले। पिरौखर में विजयी फूल सिंह को 482 वोट मिले। तो पराजित हुए रामप्रवेश ठाकुर को 345 वोट मिले। पिहवारा पंचायत में विजयी देवेन्द्र सिंह को 601 वोट मिले। तो पराजित हुए अनिल कुमार साह को 492 मत मिले। विशनपुर पंचायत में विजयी गौड़ी राय को 738 मत मिले। निकटतम प्रतिद्वंदी विनीता देवी को 470 वोट मिले। मुखियापट्टी विजयी तेरी देवी को 347 वोट मिले। प्रतिद्वंदी सुनैना देवी को 299 वोट मिले। सलेमपुर पंचायत से विजयी दिलीप कुमार झा को 427 मत मिले। प्रतिद्वंदी गणेश यादव को 348 मत प्राप्त हुआ। साहरघाट दक्षिणी से विजयी घोषित जगदीश गामी को 499 मत मिले।निकटतम प्रतिद्वंदी ललन यादव को 473 मत मिले। बताते चलें कि बासुकी बिहारी दक्षिणी पंचायत से रामदिनेश चौधरी निर्विरोध निर्वाचित हुए। जबकि मधवापुर पंचायत पैक्स का चुनाव कोरम के आभाव में स्थगित कर दिया गया है। इस प्रकार 11 पंचायत में सभी निवर्तमान पैक्स अध्यक्षों का ही कब्जा बरकरार रहा। फुलपरास में भी निवर्तमानों पर ही मतदातओं ने जताया भरोसा, एक वोट से जीते सुग्गापट्टी के उम्मीदवार

फुलपरास(मधुबनी),संस : प्रखंड क्षेत्र के 12 पैक्सों में हुए चुनाव में शुक्रवार शाम से शुरू हुई मतगणना शनिवार सुबह को सम्पन्न हुई। निर्वाचित सभी पैक्स अध्यक्ष व प्रबंध समिति के सदस्यों को निर्वाची पदाधिकारी बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी अशोक प्रसाद ने दिया। प्रखंड क्षेत्र के अधिकतर पैक्स के मतदाताओं ने निवर्तमान अध्यक्ष पर ही भरोसा जताया है। सबसे ज्यादा मतों से कालापट्टी पंचयात पैक्स अध्यक्ष पद पर निवर्तमान अध्यक्ष पप्पू कुमार चांद ने 491 मतों से जीत दर्ज की। निकटतम प्रतिद्वंदी को मात्र 15 मत प्राप्त हुआ। सुग्गापट्टी पंचयात पैक्स अध्यक्ष पद पर निवर्तमान विजय कुमार यादव ने प्रतिद्वंदी को एक मत से पराजित कर तीसरी बार पैक्स अध्यक्ष पद कब्जा जमाया। धर्मडीहा पैक्स अध्यक्ष पद पर निवर्तमान उमेश्वर सिंह ने 894 मत लाकर 375 मतों से सरपंच बैधनाथ पासवान को हरा दिया। धनौजा से निवर्तमान अध्यक्ष सतीश प्रसाद यादव ने 345 प्राप्त कर निकटतम प्रतिद्वंदी रविन्द्र कुमार यादव को 117 मतों से पराजित किया। गेहुमा बैरिया में निवर्तमान दशरथ यादव ने 772 मत प्राप्त कर मदन मोहन हाजरा को 420 मतों से पराजित किया। इसी तरह बथनाहा से रंजीत कुमार ने 365 मत प्राप्त कर जगदीश यादव को 131 मतों से पराजित किया। उमेश कुमार ने 281 मत प्राप्त कर कड़े मुकाबले में उपेन्द्र कुमार यादव को 10 मतों से हरा दिया। रामनगर निवर्तमान अध्यक्ष सुमरित लाल यादव ने 360 मत प्राप्त कर प्रशांत कुमार को 209 मतों से पराजित तीसरे बार पद पर कब्जा जमाया। कालापट्टी पंचयात से निवर्तमान अध्यक्ष पप्पू कुमार चांद ने 506 मत प्राप्त कर 491 मतों से पराजित किया। श्री चांद के निकटतम प्रत्याशी दिलीप साह को मात्र 15 मत प्राप्त हुआ। सिसबाबरही से निवर्तमान अध्यक्ष सूर्यनारायण ने 417 मत प्राप्त कर निकटतम उम्मीदवार देवनारायण यादव को 181 मतों से पराजित किया। सुग्गापट्टी से निवर्तमान अध्यक्ष विजय कुमार यादव ने 330 मत प्राप्त किया एवं निकटतम प्रतिद्वंदी 329 मत प्राप्त किया। यहां एक मत से निर्णय हुआ। सिसबार से सबूरी झा ने 362 मत प्राप्त कर निकटतम प्रत्याशी मोहन प्रसाद गुप्ता को 72 मतों से पराजित किया। यहां निवर्तमान अध्यक्ष हर्ष नारायण ठाकुर तीसरे पायदान पर चले गए। महथौर खुर्द से निवर्तमान अध्यक्ष महेश्वर प्रसाद यादव ने 368 मत प्राप्त कर ब्रह्मदेव यादव को 209 मतों से पराजित किया। सैनी पंचयात से विजय कुमार 195 मत प्राप्त कर निकटतम प्रतिद्वंदी अरुण कुमार को 37 मतों से पराजित कर पैक्स अध्यक्ष निर्वाचित हुए है। लौकही प्रखंड में अधिकांश निवर्तमान अध्यक्ष ने पैक्स चुनाव में लहराया परचम

लौकही (मधुबनी), संस : प्रखंड क्षेत्र स्थित विभिन्न पैक्सों के चुनाव के लिए कराए गए मतदान के बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना कार्य भी संपन्न हो गया। प्रखंड क्षेत्र स्थित 12 पैक्सों में चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ की गई थी। मगर, नरहिया दक्षिण पैक्स में अध्यक्ष समेत प्रबंधकारिणी के सदस्यों का चुनाव निर्विरोध हो जाने के कारण इस पैक्स में मतदान एवं मतगणना कराने की नौबत नहीं आई। नरहिया दक्षिण पैक्स में अध्यक्ष पद पर निरोज कुमार सिंह निर्विरोध चुने गए। शेष 11 पैक्सों में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान एवं मतगणना कार्य संपन्न हो गया है। प्रखंड क्षेत्र में 60.85 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

अटरी पैक्स में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार धीरेन्द्र कुमार यादव 392 प्राप्त कर विजयी हुए। इनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अरुण यादव को 330 मत मिले। झहूरी पैक्स में 998 मत प्राप्त कर मो. इरफान अध्यक्ष चुने गए। इनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अरविद कुमार को 560 मत मिले। बेलही भवानीपुर पैक्स में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार चन्द्रदेव मंडल 856 मत प्राप्त कर विजयी बने। इनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रमोद कुमार यादव को 557 मत मिले। कुकुड़दौरा पैक्स में कामेश्वर यादव 682 मत प्राप्त कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमा लिया। इनके प्रतिद्वंद्वी विनोद कुमार सिंह को 352 मत मिले। नरेन्द्रपुर पैक्स में पुनीता देवी 675 मत प्राप्त की अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। निकटतम प्रतिद्वंद्वी विनोद कुमार प्रियदर्शी को 647 मत मिले। धरहारा पैक्स मे लक्ष्मण मंडल 430 मत कर अध्यक्ष बनने में कामयाब हुए। इनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी गगनदेव कुमार मंडल को 264 मत मिले। जिरोगा पैक्स में किसलय सिंह 331 मत प्राप्त कर अध्यक्ष का पद अपने नाम कर लिया। इनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी जय विन्द सिंह को 283 मत मिले। लौकही पैक्स में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अर्जुन दास 619 मत प्राप्त कर विजयी बने । इनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी संजय मंडल को 315 मत मिले। बनगामा उत्तरी पैक्स में विमल किशोर यादव 349 मत प्राप्त कर अध्यक्ष पद अपने नाम कर लिया। इनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी रमण कुमार को 324 मत मिले। महादेवमठ पैक्स में देव नारायण अकेला 516 मत प्राप्त कर अध्यक्ष बनने में सफल हुए। इनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सनिक लाल मंडल को 217 मत मिले। करियौत पैक्स में असरफुल हुसैन 552 मत प्राप्त कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमा लिया। इनके प्रतिद्वंद्वी उदय ठाकुर को 358 मत मिले। उल्लेखनीय है कि अधिकतर निवर्तमान अध्यक्ष फिर विजयी होने में सफल रहे। खुटौना के 13 में 11 निवर्तमान पैक्स अध्यक्षों को फिर मिली जीत

खुटौना (मधुबनी), संस : प्रखंड में सभी 13 पैक्सों के चुनाव नतीजे शनिवार सुबह तक घोषित कर दिए गए। 13 में दो को छोड़ सभी निवर्तमान अध्यक्ष इस बार फिर चुन लिए गए। इस पद के लिए परसाही पूर्वी में पूनम देवी ने एक मात्र प्रतिद्वन्द्वी वैद्यनाथ यादव को 812 मतों के भारी अंतर से पराजित कर दिया। परसाही पश्चिमी में अनिता देवी ने रंजीत कुमार मंडल को 147 मतों के अंतर से पराजित किया। वासुदेवपुर में शकुन्तला देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी जयप्रकाश पोद्दार को 256 मतों से हराया। खुटौना पैक्स की प्रतिष्ठामूलक समझी जा रही सीट के लिए शत्रुघ्न मंडल फिर चुनाव जीत गए। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गणेश कुमार महतो को 141 मतों से पराजित किया। इसी प्रकार विश्वनाथ अमीरी ललमनियां से, विमल प्रकाश बाघा कुसमार से, कुशेश्वर प्रसाद सिंह चतुर्भूज पिपराही से, कामेश्वर यादव माधोपुर से, अजय कुमार यादव सिकटियाही से, शिवचरण यादव नहरी से, संजीव कुमार यादव झांझापट्टी आशा से तथा शौकत अली एकहत्था से पुन: निर्वाचित हुए। बूंदाबांदी व बारिश के बावजूद प्रत्याशियों के समर्थक स्थानीय प्लस टू उच्च विद्यालय स्थित मतगणना केन्द्र के बाहर जमे रहे। प्रतिबंध के कारण जुलूस तो नहीं निकला। मगर, अबीर गुलाल खूब उडे़ और मिठाइयां भी बंटी। नए निर्वाचित पैक्स अध्यक्षों में कारमेघ मध्य में फूल कुमार यादव ने निवर्तमान योगी यादव तथा अनिता देवी ने रंजीत मंडल को पराजित कर दिया। इसी प्रकार कार्यकारिणी सदस्य के 93 निर्वाचित सदस्यों के नामों की घोषणा की गई। बीडीओ सह प्रखण्ड पैक्स निर्वाचन पदाधिकारी आलोक कुमार ने चुनाव परिणाम की घोषणा के साथ ही विजयी उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र प्रदान किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.