480 बोतल शराब के साथ एक गिरफ्तार
मधुबनी। हरलाखी थाना पुलिस ने गंगौर चौक पर मंगलवार की सुबह 480 बोतल शराब के साथ एक को गिरफ्तार किया।
मधुबनी। हरलाखी थाना पुलिस ने गंगौर चौक पर मंगलवार की सुबह 480 बोतल शराब के साथ एक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान गंगौर गांव के ही विकास कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पुलिस जीप को देखते ही तस्कर बाइक व साइकिल छोड़कर भागने लगा। पुलिस बल के सहयोग से एक को पकड़ लिया गया। पुलिस ने दो बाइक व दो साइकिल भी जब्त की। कार्रवाई का नेतृत्व एएसआई नीरज चौबे कर रहे थे। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि पकड़े गए तस्कर को जेल भेज दिया गया। वही शराब कांड के फरार अभियुक्त बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के मनपौर गांव के राकेश कुमार झा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के आरोपी के घर से गिरफ्तार की है। जानकारी थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने दी है।