व्यवसायी पुत्री से छेड़खानी के आरोप में एक गिरफ्तार
मधुबनी। एक व्यवसायी की नाबालिग पुत्री से छेड़खानी के आरोप में नगर थाना पुलिस ने भौआड़ा निवासी महेश साह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
मधुबनी। एक व्यवसायी की नाबालिग पुत्री से छेड़खानी के आरोप में नगर थाना पुलिस ने भौआड़ा निवासी महेश साह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुत्री से छेड़खानी करने, दुकान के गल्ला से दस हजार रुपये नकद ले लेने एवं मारपीट करने के आरोप में व्यवसायी ने नगर थाना में महेश साह एवं उसके पिता राम साह पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी में व्यवसायी ने कहा था कि वे अपनी दुकान पर नाबालिग पुत्री के साथ थे। लेकिन, कुछ कार्यवश पुत्री को किराना दुकान पर ही छोड़कर घर चले गए थे। इसी दौरान दुकान पर पुत्री को अकेले देख महेश साह अपने चार-पांच साथियों के साथ दुकान पर आया। पुत्री को जबरन दुकान के अंदर ले जाकर छेड़खानी करने लगा। इसी बीच वे भी दुकान पर आ गए। शोरगुल मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर उनके भाई और पिता भी दुकान पर आ गए। इस बीच महेश साह के पिता राम साह भी आ गए। इसके बाद महेश साह, राम साह व अन्य चार-पांच अज्ञात लोगों ने उनके साथ एवं उनके भाई व पिता के साथ मारपीट करते हुए दुकान के गल्ला से दस हजार रुपये ले लिया। इसके बाद वे लोग भागने लगे। लेकिन इस दौरान महेश साह को पकड़ लिया गया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।