पुलिस पर पथराव मामले का एक आरोपित गिरफ्तार
मधुबनी। भैरवस्थान पुलिस ने कांड संख्या 110/2020 के नामजद अभियुक्त रूपौली गांव निवासी अनिल मंडल को गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय भेज दिया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
मधुबनी। भैरवस्थान पुलिस ने कांड संख्या 110/2020 के नामजद अभियुक्त रूपौली गांव निवासी अनिल मंडल को गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय भेज दिया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। यह वही कांड है जिसमें एक युवक की एनएच पर सड़क हादसा में मौत हो गई थी और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया था। सड़क जाम को हटाने गई पुलिस पर भीड़ ने पथराव किया था और आत्मरक्षार्थ पुलिस को भी हवाई फायरिग करनी पड़ी थी। इस मामले में पुलिस ने 34 लोगों को नामजद किया था और 350 अज्ञात लोगों को अभियुक्त बनाया था। इससे पूर्व पुलिस इस मामले में 17 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। यह मामला बीते 27 जुलाई का है।