Move to Jagran APP

महिलाओं के उत्थान में नीतीश ने रचा इतिहास

महिलाओं को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक से बढ़कर एक कार्य किए हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Sep 2018 11:30 PM (IST)Updated: Sat, 15 Sep 2018 11:30 PM (IST)
महिलाओं के उत्थान में नीतीश ने रचा इतिहास
महिलाओं के उत्थान में नीतीश ने रचा इतिहास

मधुबनी। महिलाओं को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक से बढ़कर एक कार्य किए हैं। महिलाओं के उत्थान के लिए सीएम ने इतिहास रच दिया है। जिस कारण सूबे की महिलाएं हर क्षेत्र में मुख्यधारा से जुड़ती जा रही है। उक्त बातें समाज सुधार वाहिनी की प्रदेश अध्यक्ष व विधायक सह पूर्व मंत्री रंजू गीता ने शनिवार को जिला अतिथि गृह में आयोजित समाज सुधार वाहिनी की एक बैठक को संबोधित करते हुए कही। जदयू पंचायती राज प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सह जिला पार्षद व अधिवक्ता विक्रमशीला देवी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री रंजू गीता ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार महिलाओं के उत्थान के लिए अनेकों जनकल्याणकारी कार्य किए हैं। उन्होंने महिलाओं से सीएम का हाथ मजबूत करने करते रहने का आह्वान किया। साथ ही 07 अक्टूबर को बापू सभागार, पटना में आयोजित होने वाली महिला सम्मेलन में अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी हेतु आह्वान किया।

loksabha election banner

विधायक गुलजार देवी ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार की ही देन है कि वे ग्रामीण महिला होते हुए भी विधायक हैं। उन्होंने कहा कि वे लगातार महिलाओं के हक व उत्थान के लिए आवाज बुलंद करती रहती हैं। जदयू की प्रदेश प्रवक्ता डॉ. भारती मेहता ने कहा कि समाज में महिलाएं बाल विवाह, दहेज प्रथा, शराब बंदी नहीं होने के कारण घरेलू ¨हसा से ग्रसित रहा करती थी। लेकिन सीएम नीतीश कुमार ने शराबंदी, दहेजबंदी, बालविवाहबंदी को सख्ती से लागू कर महिलाओं को इन तीनों प्रमुख समस्याओं से निजात दिला दिया है। अध्यक्षता करते हुए जदयू पंचायती राज प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सह जिला पार्षद व अधिवक्ता विक्रमशीला देवी ने कहा कि सीएम एक बेहतर राजनेता ही नहीं बल्कि महान समाज सुधारक भी हैं। उन्होंने प्रशासनिक सुधार के साथ-साथ समाज सुधार के क्षेत्र में भी इतिहास रचे हैं। शराबबंदी, सरकारी नौकरी में महिलाओं को 35 फीसद आरक्षण, पंचायती राज व्यवस्था में आरक्षण, दहेजबंदी, बालविवाह बंदी को सख्ती से लागू कर सीएम नीतीश कुमार ने महिलाओं के सर्वांगीण विकास हेतु ऐतिहासिक कार्य किए हैं। इससे महिलाओं की स्थिति में साफ बदलाव देखा जा रहा है। इससे पूर्व आगत अतिथियों को फूलमाला, पाग, चादर व मधुबनी पें¨टग्स से स्वागत किया गया। बैठक को महिला जदयू अध्यक्ष संगीता ठाकुर, प्रदेश महासचिव अनारो देवी, सीमा मंडल, देवयन्ती यादव, अरुणा देवी, किरण रंजन, जानकी श्रीवास्तव, डॉ. ललिता, संजू कुमारी, रीना कुमारी, मृदुला राय, अंजू देवी, प्रमुख उषा देवी, सोनी कुमारी आदि ने भी संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.