Move to Jagran APP

किसान विरोधी दमनकारी नीतियों से देश का किसान तबाह : मंडल

मधुबनी। केंद्र सरकार की कथित किसान एवं कृषि विरोधी तीनों कानूनों के विरोध में बुधवार क

By JagranEdited By: Published: Thu, 03 Dec 2020 09:26 AM (IST)Updated: Thu, 03 Dec 2020 09:26 AM (IST)
किसान विरोधी दमनकारी नीतियों से देश का किसान तबाह : मंडल
किसान विरोधी दमनकारी नीतियों से देश का किसान तबाह : मंडल

मधुबनी। केंद्र सरकार की कथित किसान एवं कृषि विरोधी तीनों कानूनों के विरोध में बुधवार को राजद नेता एवं कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। कृषि एवं किसान विरोधी कथित तीनों कानूनों के विरोध में राजद नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भी बुधवार को समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद किया। राजद किसान प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष देवनारायण यादव के नेतृत्व में कृषि एवं किसान विरोधी कथित तीनों कानूनों के खिलाफ विरोध दिवस मनाया। इस दौरान प्रतिरोध मार्च निकाल कर राजद नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने आंदोलनकारी किसानों की मांगों का समर्थन किया। समाहरणालय के समक्ष आयोजित प्रदर्शन सभा को संबोधित करते हुए राजद जिलाध्यक्ष सह विधायक भारत भूषण मंडल ने कहा कि मोदी सरकार के किसान विरोधी दमनकारी रवैये के कारण देश का किसान तबाह हो रहा है। मानो मोदी सरकार ने किसानों के खिलाफ जंग छेड़ दी हो। किसान विरोधी कृषि ़कानूनों के खिलाफ पूरे देश में किसानों का शाहीन बाग बन रहा है। आज पूरे देश में किसानों का ही मुद्दा बना हुआ है। मानो मोदी सरकार किसानों से जंग लड़ रही है। दिल्ली सीमा पर इकट्ठे किसानों के साथ-साथ देश के विभिन्न हिस्सों में सड़कों पर किसानों का गुस्सा अचानक ही नहीं फूटा है। जिस प्रकार से राज्य सभा में संविधान व लोकतन्त्र की हत्या करके तीनों कृषि ़कानूनों को पारित करवाया गया, सरकार की विफलता से कृषि संकट की मार झेल रहे किसानों के अंदर दबे हुए गुस्से का विस्फोट कर दिया। उक्त कृषि ़कानूनों के विरोध में किसानों का पक्ष पूरी तरह से जायज है। यह कानून खेती-किसानी को चौपट कर कारपोरेट का गुलाम बनाने वाली नीतियां हैं। जिस आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत पहले आलू-प्या•ा जैसे आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी-कालाबाजारी नहीं हो सकती थी, लेकिन मोदी सरकार ने अब उसका दरवाजा भी खोल दिया है। अब पूंजीपतियों को सस्ते दर पर किसानों से समान खरीद कर मनमाना दामों पर बेचकर धड़ल्ले से मुनाफाखोरी करने की खुली छूट मिल गयी है। वहीं, देवनारायण यादव ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण जिले में अब तक पैक्स के द्वारा किसानों से धान खरीद शुरू नहीं की गई है। किसान विवश होकर बिचौलियों के हाथों औने-पौने दामों पर धान बेचने पर मजबूर है।

loksabha election banner

पूर्व विधायक डॉ. फैयाज अहमद ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा सैकड़ों किसान मंडियों को तोड़ देने का हश्र हम देख चुके हैं। नीतीश कुमार की सरकार ने तो 2006 में ही सारी मंडियां खत्म कर दी है। मोदी सरकार कह रही है कि यह आंदोलन विपक्ष के उकसावे से हो रहा है, लेकिन पंजाब के अंदर तो विपक्ष भाजपा, अकाली दल और आप ही है। इसलिए आज जब पूरा देश किसानों का साथ दे रहा है तो मोदी सरकार इन किसानों के बारे में अनाप-शनाप बोल कर दुष्प्रचार कर रही है। पूर्व विधायक सीताराम यादव ने केंद्र सरकार के दमनात्मक रवैये का विरोध करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने यदि जंग का ऐलान कर रखा है तो किसान भी उसका जवाब देने के लिए मजबूती से डटे हुए हैं। जिससे ऐसा लगता है कि यह देश किसानों का शाहीनबाग बनने वाला है।

प्रतिरोध सभा को राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष रामबहादुर यादव, जिला प्रवक्ता इन्द्रजीत राय, राजद के वरिष्ट नेता राजकुमार यादव, अमन यादव, अरुण कुमार यादव, विनोद यादव, ़फ़कीर पासवान सुरेश कुमार आदि ने भी संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.