बेहटा गांव को पूर्ण विकसित करने की जरूरत
बेनीपट्टी के बेहटा गांव राजनीतिक, शैक्षणिक, समाजिक ²ष्टिकोण से महत्वपूर्ण होते हुए भी बदहाली के दंश से नही उबर पा रहा है।
मधुबनी। बेनीपट्टी के बेहटा गांव राजनीतिक, शैक्षणिक, समाजिक ²ष्टिकोण से महत्वपूर्ण होते हुए भी बदहाली के दंश से नही उबर पा रहा है। सड़क, बिजली, पेयजल, भूमि संघर्ष जैसी समाजिक समस्याओं से जूझ रहे इस गांव को निजात दिलाने में कोई सार्थक पहल नही की जा रही है। यहां एक दर्जन स्वतंत्रता सेनानियों के साथ पूर्व राज्य मंत्री स्व. तेज नारायण झा, पूर्व राज्य मंत्री स्व. डा. बैद्यनाथ झा जैसे व्यक्तित्वों के इसी गांव के होने का गौरव है। वहीं सूबे के पीएचईडी मंत्री विनोद नारायण झा इसी गांव में अपना स्थाई निवास बनाकर रहते हैं। धार्मिक ²ष्टिकोण से भी बेहटा महत्वपूर्ण है। यहां अति प्राचीन ¨पडी स्वरूप मां कालिका की पूजा-अर्चना होती है। बेहटा के सपूत देश-विदेशों में उच्च पदों पर आसीन हैं। फिर भी गांव बदहाल है। ग्रामीण हीरा देवी, गीता देवी, मो शकील, मो राजा, बेचन पासवान, ब्रम्हानंद साह कहते हैं कि बरसात के दिनों में घरों में पानी घुसना आम है। जल निकासी की माकूल व्यवस्था नहीं है। लुंजपुंज बिजली तार व पोल के कारण आए दिन विद्युत आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित होती है ।
सात निश्चय योजना के तहत नल जल हर घर में पहुंचाने के लिए जमीन उपलब्ध नही हो सकी है। सड़कें जर्जर हैं। शौचालय निर्माण के बाद भी राशि भुगतान नहीं हो पा रहा। बहुतेरे गरीबों का बीपीएल में नाम नहीं है।
गांव को विकसित करने के लिए सड़क निर्माण का काम चल रहा है। मनरेगा से कई कार्य किए गए हैं। गरीब एवं असहाय लोगों के बीच कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए कृत संकल्पित होकर कार्य कर रही हूं।
ललिता देवी, मुखिया गांव में सड़क, जल निकासी के लिए नाला एवं सिचाई साधन की व्यवस्था किए जाने की आवश्यकता है।विकास को और तेज करना होगा।
शिवशंकर पासवान गांव में सड़क की हालत अत्यंत खराब है जबकि शौचालय निर्माण किए जाने के बाद भी राशि की भुगतान नही हो रहा है। इसमें तेजी की आवश्यकता है।
शोभित पासवान गांव में कई लाभुकों को इंदिरा आवास की दूसरी व तीसरी किस्त की राशि का भुगतान नही हुआ है जबकि कई लोगों के गरीब रहने के बाद भी बीपीएल में नाम नही है।
लाल यादव गांव को विकसित किए जाने की जरूरत है जहां सड़क की निर्माण, जल निकासी के लिए नाला की व्यवस्था, किसानों के लिए सिचाई की प्रबंध किए जाने की जरूरत है।
शंकर पासवान गांव में जल निकासी के लिए नाला सड़क, बो¨रग की निर्माण कराए जाने की जरूरत है जबकि शौचालय निर्माण करा ओडीएफ घोषित किए जाने की आवश्यकता है।
मो निसारूल आंकड़ो में बेहटा अबादी- 7500 वोटर- 4200 वार्ड -9 आंगनबाड़ी- 5 मध्य विद्यालय -1 प्राथमिक विद्यालय -1 उर्दू मकतब मध्य विद्यालय -1 सार्वजनिक धर्मस्थल -4
अनुमंडल कार्यालय सिविल कोर्ट निबंधन कार्यालय ग्रामीण कार्य विभाग कृषि विभाग