एनडीए की सरकार ने लिखी विकास की नई इबारत : संजय
मधुबनी। जल संसाधन मंत्री संजय झा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार ने 15 वर्षो के कार्यकाल में विकास की नई इबारत लिखी है।
मधुबनी। जल संसाधन मंत्री संजय झा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार ने 15 वर्षो के कार्यकाल में विकास की नई इबारत लिखी है। वे सोमवार को भूपट्टी मध्य विद्यालय परिसर में रामप्रवेश मंडल की अध्यक्षता व सूर्यदेव सिंह के संचालन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। कहा कि पश्चिमी कोसी नहर का काम 48 वर्षो से लंबित था। मंत्री पद ग्रहण करते ही मुख्यमंत्री से इस मसले पर बात किया। 700 करोड़ रुपये की स्वीकृति के संग टेंडर भी हो गया है। चुनाव बाद इस पर कार्य होगा। इससे जिले के सभी भागों में पानी पहुंच सकेगा। नीतीश के कार्यकाल में हर घर बिजली पहुंची जो 20 से 22 घंटे रहती है। अब हर खेत पर पानी पहुंचाने की योजना है। किसानों को सिचाई के लिए प्रति यूनिट महज 65 पैसे देना है। सड़कों का जाल बिछा। कहा कि नल-जल योजना के माध्यम से हरेक व्यक्ति को स्वच्छ पानी पहुंचाने का काम किया गया है। हालांकि, इसमें कुछ त्रुटियां रह गई हैं, से सुदृढ़ करने के लिए काम किया जा रहा है। कहा कि 15 वर्ष पूर्व किसी को विश्वास नहीं था कि बिहार की स्थिति बदलेगी, लेकिन नीतीश कुमार की ²ढ इच्छाशक्ति ने बिहार की रूपरेखा बदल दी। कोरोना जैसी महामारी से निपटने में बिहार अग्रणी भूमिका निभा रहा है। यही कारण रहा कि 96 फीसदी लोग ठीक हो रहे हैं। पूर्व सांसद मंगनी लाल मंडल ने कहा कि एनडीए की सरकार के 15 वर्ष के शासन में विकास की नजीर पेश की है। सभा को सांसद रामप्रीत मंडल, विधायक रामप्रीत पासवान, जदयू प्रत्याशी मीना कामत, विक्रमशीला देवी, अंजेश चौधरी, शीला मंडल, रंधीर खन्ना, उषा देवी, बीएल भारती, रमेश झा, अनिल सहनी, सुधीर कामत आदि ने संबोधित करते हुए प्रत्याशी मीना कामत के लिए वोट की अपील की। मौके पर डॉ. भारती मेहता, नारायण मिश्रा, हरिनारायण यादव, हरिनारायण सहनी, दानी झा, मोहन तिवारी, राजदेव सिंह आदि मौजूद थे।