सांसद ने किया जदयू के स्वैच्छिक संग्रह कोष का शुभारंभ
मधुबनी । जिला जदयू ने स्वैच्छिक संग्रह कोष की शुरुआत जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कामत की अध्यक्षता में शनिवार को किया।
मधुबनी । जिला जदयू ने स्वैच्छिक संग्रह कोष की शुरुआत जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कामत की अध्यक्षता में शनिवार को किया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन झंझारपुर के सांसद सह कोष संग्रह प्रभारी आरपी मंडल ने किया। सांसद श्री मंडल ने कहा कि जदयू अपने साथियों एवं समर्थकों से पार्टी की मजबूती के लिए स्वैच्छिक कोष संग्रह अभियान शुरू किया है। इसकी शुरुआत उन्होंने मधुबनी में शनिवार को की है। उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती एवं देश के सभी राज्यों में संगठन को मजबूत करने के लिए धन की आवश्यकता होती है। उन्हें उम्मीद है कि सभी लोग पार्टी को आर्थिक सहयोग देंगे।
वहीं पूर्व विधान पार्षद प्रो. बिनोद कुमार सिंह ने कहा कि शनिवार से हमलोग स्वैच्छिक कोष संग्रह कार्यक्रम में लग गए हैं। वे खुद भी जिलावासियों के बीच जाकर पंचायत स्तर तक धन संग्रह अभियान एवं संगठन की मजबूती के लिए कार्य करेंगे।
संगठन प्रभारी व पूर्व विधायक मंजू कुमारी ने कहा कि उनकी जहां भी आवश्यकता होगी समय देने के लिए सदैव तैयार रहेंगी। संग्रह प्रभारी वासुदेव कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा जो भी लक्ष्य प्राप्त है उस पर तेजी से कार्य करके मधुबनी जिला को पूरे प्रदेश में नंबर वन पर पहुंचाने का काम करूंगा।
जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र कामत ने कहा कि मधुबनी जिला पार्टी के सभी कार्यक्रम में अव्वल रहा है। धन संग्रह अभियान में भी मधुबनी जिला का स्थान सबसे ऊपर रहेगा। पार्टी नेत्री व जिला पार्षद सईदा बानो ने कहा कि जो भी जिम्मेदारी मिलेगी उसे निभाऊंगी।
इस अवसर पर सांसद श्री मंडल के हाथों होटल चंद्रा कंपलेक्स के निदेशक शिव कांत झा ने जदयू का सदस्यता ग्रहण किया। कार्यक्रम में कुंवर जी झा, विश्वजीत कुमार सिंह, फूलदेव यादव, गुलाब साह, पप्पू सिंह, विनय कुमार झा, रुपेश कुमार चांद, प्रभात रंजन, अविनाश कुमार सिंह गॉड, संगीता ठाकुर, मंजू राय, सरिता कुमारी, सोनी कुमारी, कुमारी उषा कुशवाहा, देवेंद्र चौधरी, किशन मंडल, भरत चौधरी, विपिन सिंह, धर्मेंद्र मंडल सहित कई जदयू कार्यकर्ता थे।