Move to Jagran APP

लौकही प्रखंड में अधिकांश निवर्तमान अध्यक्ष ने पैक्स चुनाव में लहराया परचम

मधुबनी। लौकही प्रखंड क्षेत्र स्थित विभिन्न पैक्सों के चुनाव के लिए कराए गए मतदान के बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना कार्य भी संपन्न हो गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 14 Dec 2019 11:32 PM (IST)Updated: Sat, 14 Dec 2019 11:32 PM (IST)
लौकही प्रखंड में अधिकांश निवर्तमान अध्यक्ष ने पैक्स चुनाव में लहराया परचम
लौकही प्रखंड में अधिकांश निवर्तमान अध्यक्ष ने पैक्स चुनाव में लहराया परचम

मधुबनी। लौकही प्रखंड क्षेत्र स्थित विभिन्न पैक्सों के चुनाव के लिए कराए गए मतदान के बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना कार्य भी संपन्न हो गया। प्रखंड क्षेत्र स्थित 12 पैक्सों में चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ की गई थी। मगर, नरहिया दक्षिण पैक्स में अध्यक्ष समेत प्रबंधकारिणी के सदस्यों का चुनाव निर्विरोध हो जाने के कारण इस पैक्स में मतदान एवं मतगणना कराने की नौबत नहीं आई। नरहिया दक्षिण पैक्स में अध्यक्ष पद पर निरोज कुमार सिंह निर्विरोध चुने गए। शेष 11 पैक्सों में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान एवं मतगणना कार्य संपन्न हो गया है। प्रखंड क्षेत्र में 60:85 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

loksabha election banner

अटरी पैक्स में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार धीरेंद्र कुमार यादव 392 प्राप्त कर विजयी हुए। इनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अरुण यादव को 330 मत मिले। झहूरी पैक्स में 998 मत प्राप्त कर मो. इरफान अध्यक्ष चुने गए। इनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अरविद कुमार को 560 मत मिले। बेलही भवानीपुर पैक्स में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार चंद्रदेव मंडल 856 मत प्राप्त कर विजयी बने। इनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रमोद कुमार यादव को 557 मत मिले।

कुकुड़दौरा पैक्स में कामेश्वर यादव 682 मत प्राप्त कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमा लिया। इनके प्रतिद्वंद्वी विनोद कुमार सिंह को 352 मत मिले। नरेंद्रपुर पैक्स में पुनीता देवी 675 मत प्राप्त की अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। निकटतम प्रतिद्वंद्वी विनोद कुमार प्रियदर्शी को 647 मत मिले। धरहारा पैक्स में लक्ष्मण मंडल 430 मत कर अध्यक्ष बनने में कामयाब हुए। इनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी गगनदेव कुमार मंडल को 264 मत मिले। जिरोगा पैक्स में किसलय सिंह 331 मत प्राप्त कर अध्यक्ष का पद अपने नाम कर लिया। इनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी जयविंद सिंह को 283 मत मिले। लौकही पैक्स में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अर्जुन दास 619 मत प्राप्त कर विजयी बने। इनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी संजय मंडल को 315 मत मिले। बनगामा उत्तरी पैक्स में विमल किशोर यादव 349 मत प्राप्त कर अध्यक्ष पद अपने नाम कर लिया। इनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी रमण कुमार को 324 मत मिले। महादेवमठ पैक्स में देव नारायण अकेला 516 मत प्राप्त कर अध्यक्ष बनने में सफल हुए। इनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सनिक लाल मंडल को 217 मत मिले। करियौत पैक्स में असरफुल हुसैन 552 मत प्राप्त कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमा लिया। इनके प्रतिद्वंद्वी उदय ठाकुर को 358 मत मिले। उल्लेखनीय है कि अधिकतर निवर्तमान अध्यक्ष फिर विजयी होने में सफल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.