स्वतंत्रता आंदोलन के गर्भ से जन्मे मिथिलांचल के कम्युनिस्ट नेता
मधुबनी। भाकपा का जिला संगठन सम्मेलन का आयोजन शिवानंद नगर लक्ष्मी पासवान और दिगंबर पाठक प्रतिनिधि कक्ष में सूर्यनारायण यादव बिल्टू प्रसाद महतो मनोज मिश्र के संयुक्त अध्यक्ष मंडली में हुआ।
मधुबनी। भाकपा का जिला संगठन सम्मेलन का आयोजन शिवानंद नगर, लक्ष्मी पासवान और दिगंबर पाठक प्रतिनिधि कक्ष में सूर्यनारायण यादव, बिल्टू प्रसाद, महतो मनोज मिश्र के संयुक्त अध्यक्ष मंडली में हुआ। इस अवसर पर पार्टी का झंडारोहण राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पूर्व विधायक रामनरेश पांडेय ने किया। जिला मे लगभग छह दर्जन से अधिक शहीदों की बेदी पर पार्टी के राज्य सचिव सत्यनारायण सिंह सहित संपूर्ण जिला प्रतिनिधियों ने श्रद्धांजलि देकर पुष्प अर्पित किया। सत्र उद्घाटन के अवसर सत्यनारायण सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के राजनीतिक गर्भ से मिथिलांचल मे कामरेड भोगेन्द्र झा, चतुरानंद मिश्र, राजकुमार पूर्वे, मोहन झा, तेजनारायण झा, मांझी साहू जैसे महान स्वतंत्रता सेनानी के नेतृत्व में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना हुई। सामंती शोषण, जमींदारी जुल्म एवं देश की स्वतंत्रता आंदोलन की संघर्ष कम्युनिस्टों ने एक साथ लड़ी। अपने क्रांतिकारी संघर्ष मे छह दर्जन से अधिक साथियों ने कुर्बानी दी। आज देश के संविधान एवं लोकतंत्र पर मोदी सरकार के नेतृत्व में हमला किया जा रहा है। एनआरसी, सीएए जैसे कानून से देश की एकता अखंडता एवं संप्रदायिक सछ्वावना को भारी खतरा है। वहीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पूर्व विधायक रामनरेश पांडेय ने कहा कि आठ जनवरी 2020 को मोदी सरकार के विरुद्ध संपूर्ण देश मे हो रही हड़ताल को सफल बनाना है। पार्टी संगठन को संगठित कर मजबूत संघर्ष खड करने का आह्वान किया। जिलासचिव मिथिलेश कुमार झा ने सांगठनिक, राजनीतिक, प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। बाढ़, सुखाड़, बिजली संकट के स्थाई समाधान वास्ते हाईडैम निर्माण, पश्चिमी कोसी समेत विभिन्न सिचाई परियोजना, बंद उद्योग, भूमिहीनों के बास के लिए 10 डिसमिल जमीन, महंगाई एवं भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाकर फरवरी 2020 मे आंदोलन करने का सर्वसम्मति प्रस्ताव पारित किया गया। सम्मेलन के प्रथम सत्र को डॉ. शब्बीर अहमद बेग शिक्षक आंदोलन के राष्ट्रीय नेता अरुण कुमार ने भी संबोधित किया। प्रतिनिधियों द्वारा संपूर्ण जिला के सांगठनिक राजनीतिक मुद्दे पर विमर्श हुआ।