Move to Jagran APP

नप की सशक्त स्थायी समिति के सदस्य ने ली शपथ

सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह ने सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष मे नगर परिषद के सशक्त स्थायी समिति के पांचवे सदस्य के रूप मे वार्ड

By JagranEdited By: Published: Mon, 23 Sep 2019 11:26 PM (IST)Updated: Mon, 23 Sep 2019 11:27 PM (IST)
नप की सशक्त स्थायी समिति के सदस्य ने ली शपथ
नप की सशक्त स्थायी समिति के सदस्य ने ली शपथ

मधुबनी। नगर परिषद के सशक्त स्थायी समिति के पांचवे सदस्य के रूप मे वार्ड-20 के पार्षद उमेश प्रसाद ने सोमवार को शपथ ली। सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह ने कार्यालय कक्ष मे उन्हें शपथ दिलाई। इस दौरान नगर परिषद की मुख्य पार्षद सुनैना देवी, कार्यपालक पदाधिकारी आशुतोष आनंद चौधरी, पार्षद सुभाष चंद्र मिश्रा, पार्षद मनीष कुमार सिंह, नगर प्रबंधक नीरज कुमार झा, समाजसेवी निर्मल राय, प्रभात सिंह सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

loksabha election banner

मालूम हो कि उमेश प्रसाद को समिति के सदस्य सुनीता देवी की जगह मुख्य पार्षद द्वारा नामित किया गया था। बीते 30 अगस्त को हुई सशक्त स्थायी समिति की बैठक मे हंगामा के बाद मुख्य पार्षद द्वारा यह निर्णय लिया गया था। मुख्य पार्षद सुनैना देवी ने तीन सितबर को सुनीता देवी की जगह उमेश प्रसाद को समिति के सदस्य बनाए जाने की घोषणा की गई थी। घोषणा के 20 दिन बाद शपथ दिलाई गई है। शपथ लेने के बाद उमेश प्रसाद ने बताया कि शहर के विकास व सार्वजनिक हित में जो भी निर्णय लिया जाएगा उसका में स्वागत करूंगा। शहर के विकास संबधी सभी प्रस्ताव व योजनाओं पर मुख्य पार्षद व नप अधिकारी का खुलकर सहयोग करूंगा। पहली प्राथमिकता शहर का विकास है।

इधर, सशक्त स्थायी समिति की पूर्व सदस्य सुनीता देवी ने कहा कि गलत कार्यों का विरोध करती रहूंगी। इसके लिए मुझे समिति में रखा जाए या हटाया जाए फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने इस प्रक्रिया को मुख्य पार्षद की मनमानी बताते हुए कहा कि संवैधानिक नियमों को ताक पर रखकर उन्हें हटाया गया है। इस मामले को लेकर हाईकोर्ट मे वाद दायर करूंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.