राजनीतिक दलों के लिए विवाह भवन का शुल्क पांच हजार तय
मधुबनी। नगर परिषद सभागार में मुख्य पार्षद सह पीठासीन पदाधिकारी सुनैना देवी की अध्यक्षता में सशक्त स्थायी समिति की बैठक हुई।
मधुबनी। नगर परिषद सभागार में मुख्य पार्षद सह पीठासीन पदाधिकारी सुनैना देवी की अध्यक्षता में सशक्त स्थायी समिति की बैठक हुई। नूलम प्रशिक्षण के लिए गठित क्रय समिति को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया गया। साथ ही अगली बैठक में नूलम क्रय समिति के गठन का निर्णय लिया गया। जियो पोल के संबंध में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रति पोल प्रति वर्ष 400 रुपये की वसूली की जाए। वार्ड निरीक्षक सेवानिवृत रामाशीष राम के नियोजन हेतु नियमानुकूल निर्णय लेने हेतु कार्यपालक पदाधिकारी को अधिकृत किया गया। समिति ने सर्वसम्मति से राजनैतिक दलों एवं अन्य आंशिक समारोह हेतु विवाह भवन का शुल्क पांच हजार रुपये निर्धारित किए गए। विवाह भवन की बंदोबस्ती के लिए कार्यपालक पदाधिकारी को अधिकृत किया गया। विवाह भवन की डाक हेतु सरकारी राशि के निर्धारण के पूर्व की जमा राशि से संबंधित प्रतिवेदन टैक्स दरोगा से प्राप्त कर अगली बैठक में प्रस्तुत करने का निर्णय लिया गया। बैठक में स्थायी समिति के सदस्य उप मुख्य पार्षद वारिस अंसारी, वार्ड पार्षद जयशंकर साह, मनीष कुमार सिंह, उमेश प्रसाद उपस्थित थे।