कई तकनीकी सहायकों का तबादला, कईयों को अतिरिक्त प्रभार
मधुबनी। जिले में कई तकनीकी सहायकों का स्थानांतरण कर दिया गया है। वहीं कई तकनीकी सहायकों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
मधुबनी। जिले में कई तकनीकी सहायकों का स्थानांतरण कर दिया गया है। वहीं, कई तकनीकी सहायकों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। चार पंचायतों पर एक तकनीकी सहायक का पदस्थापन करने का प्रावधान है। बासोपट्टी में पदस्थापित तकनीकी सहायक प्रभाष चंद्रा का स्थानांतरण कर घोघरडीहा प्रखंड में पदस्थापित किया गया है। इनके जिम्मे घोघरडीहा प्रखंड की इनरवा, विशनपुर, अमही, छजना, बसुआरी, परसा दक्षिणी एवं परसा उत्तरी पंचायत रखा गया है। जबकि, बाबूबरही में पदस्थापित तकनीकी सहायक गुड्डू कुमार को स्थानांतरित कर फुलपरास प्रखंड में पदस्थापित किया गया है। इनके जिम्मे फुलपरास प्रखंड की महथौर खुर्द, सिसवार, रामनगर, कालापट्टी एवं सिसवा बरही पंचायत रखा गया है। जबकि, रहिका की तकनीकी सहायक आशा कुमारी को स्थानांतरित कर जयनगर प्रखंड में पदस्थापित किया गया है। इनके जिम्मे जयनगर प्रखंड की दुल्लीपट्टी, डोरवार, बरही, कोरहिया, बेलही पश्चिमी, बेलही पूर्वी एवं बेलही दक्षिण पंचायत रखा गया है। जबकि, घोघरडीहा के तकनीकी सहायक अब्दुल गफूर आलम को चिकना, पिरोजगढ़, केवटना एवं सुदै रतौली के अलावा अब सांगी, सरौती, नौआबाखर, ब्रह्मपुर उत्तरी, ब्रह्मपुर दक्षिणी एवं ब्रह्मपुर बथनाहा पंचायत का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। फुलपरास की तकनीकी सहायक केएम कल्पना को बथनाहा, सैनी, गेहुमाबैरिया एवं महिदवार पंचायत के अलावा अब फुलपरास पंचायत का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसी प्रकार, जयनगर के तकनीकी सहायक प्रशांत कुमार को देवधा दक्षिण, सेलरा, पड़वा बेलही एवं जयनगर बस्ती का तो रहिका की तकनीकी सहायक ग्रेशी को अब सतलखा, हुसेनपुर एवं रहिका पंचायत का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। रहिका की ही तकनीकी सहायक सुनिता कुमारी को अब सौराठ पंचायत, राजनगर के तकनीकी सहायक रजीश आलम को अब चिचिरी कानूनगो एवं भरिया विशनपुर पंचायत, राजनगर के ही तकनीकी सहायक ऋषिकेश कुमार पासवान को अब सिमरी पंचायत, राजनगर के ही तकनीकी सहायक केएम मांडवी को अब सतघारा पंचायत का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। बासोपट्टी के तकनीकी सहायक आशीष कुमार को अब वीरपुर, सिकंदर कुमार को अब घोड़बंकी और संजीव कुमार को अब हत्थापुर एवं परसा पंचायत का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। जबकि, बाबूबरही के तकनीकी सहायक शंभू कुमार झा को अब बसहा, अजय कुमार झा को अब भूपट्टी, शलनी राज को पचरुखी और पूजा कूुमारी को धर्मडीहा पंचायत का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उक्त सभी तकनीकी सहायक को मूल पदस्थापन वाले पंचायत के अलावा अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। जिस कारण पदस्थापन वाले पंचायतों के साथ-साथ अतिरिक्त प्रभार वाले पंचायतों का कामकाज भी करना होगा। उक्त संबंध में जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने आदेश जारी कर दिया है। नवपदस्थापित तकनीकी सहायकों को पांच अगस्त तक पदस्थापन वाले प्रखंड में योगदान देने का आदेश दिया गया है।