Move to Jagran APP

गोल्डेन बुक ऑफ व‌र्ल्ड रिकॉर्ड से जुड़ा मधुबनी के मंटू का नाम

मधुबनी। मधुबनी शहर के मंटू कुमार ने देश के 200 गांवों को अंधविश्वास से मुक्त करने का मिसाल कायम करते हुए गोल्डेन बुक ऑफ व‌र्ल्ड रिकॉर्ड से अपना नाम जोड़ने में कामयाबी हासिल किया है। इसके लिए गोल्डेन बुक ऑफ व‌र्ल्ड रिकॉर्ड के एशिया हेड मनीष विष्णोई द्वारा मंटू कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया हैं।

By JagranEdited By: Published: Wed, 28 Aug 2019 11:36 PM (IST)Updated: Wed, 28 Aug 2019 11:36 PM (IST)
गोल्डेन बुक ऑफ व‌र्ल्ड रिकॉर्ड से जुड़ा मधुबनी के मंटू का नाम
गोल्डेन बुक ऑफ व‌र्ल्ड रिकॉर्ड से जुड़ा मधुबनी के मंटू का नाम

मधुबनी। मधुबनी शहर के मंटू कुमार ने देश के 200 गांवों को अंधविश्वास से मुक्त करने का मिसाल कायम करते हुए गोल्डेन बुक ऑफ व‌र्ल्ड रिकॉर्ड से अपना नाम जोड़ने में कामयाबी हासिल किया है। इसके लिए गोल्डेन बुक ऑफ व‌र्ल्ड रिकॉर्ड के एशिया हेड मनीष विष्णोई द्वारा मंटू कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया हैं। मालूम हो कि 29 वर्षीय मन्टू लगातार 17 वर्षों से देश भर में घूम-घूम कर अंधविश्वास मुक्त अभियान चला रहे हैं। वे अब तक 200 गांव में अंधविश्वास मुक्त अभियान कार्यक्रम का रिकॉर्ड कायम किया है। मालूम हो कि मंटू वर्ष 2018 में राष्ट्रीय युवा गौरव सम्मान से सम्मानित हो चुके है। इसके अलावा मंटू अनेकों पुरस्कार हासिल कर जिले को नाम रौशन किया है। राष्ट्रीय युवा पुरस्कार मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिली शुभकामनाएं मंटू को वर्ष 2006 में तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के हाथों राष्ट्रपति पुरस्कार, नेहरू युवा केंद्र, मधुबनी के द्वारा 2017 में बेस्ट यूथ क्लब अवार्ड दिया गया। वर्ष 2012 में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी के मौके पर प्रसिद्ध वैज्ञानिक प्रो. यशपाल के हाथों पुरस्कार, वर्ष 2015 में राष्ट्रीय एकता शिविर मिजोरम में नेहरू युवा केंद्र, मिजोरम के जोनल डायरेक्टर एसआर विष्णोई के हाथों पुरस्कार, वर्ष 2008 में सूचना और प्रसारण मंत्रालय के गीत एवं नाटक प्रभाग के निदेशक एन नवचंद्र सिंह के हाथों पुरस्कार, वर्ष 2008 में ही धनबाद में आयोजित सातवें राष्ट्रीय बाल अधिकार अधिवेशन में चेयरमैन डॉ. देवी कुलकर्णी के हाथों पुरस्कार, राज्य शिक्षा शोध द्वारा आयोजित 30 वें जवाहरलाल नेहरू बाल विज्ञान प्रदर्शनी में निदेशक रवींद्र राम के हाथों पुरस्कार, अहमदाबाद में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में गुजरात साइंस सीटी के साइंटिस्ट नरोट्टम साहू के हाथों पुरस्कार, कन्याकुमारी में सूर्य ग्रहण कैंप में विज्ञान प्रसार के वैज्ञानिक बीके त्यागी के हाथों पुरस्कार, वर्ष 2018 में राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय मंत्री युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के राज्य वर्धन सिंह राठौर के हाथों संयुक्त रूप से दिया गया है। वर्ष 2019 में अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण योद्धा सम्मान देकर नेपाल प्रदेश संख्या दो के राज्यपाल रत्नेश्वर लाल कायस्थ और बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, भारत के प्रतिनिधि मंडल के द्वारा नेपाल के जनकपुर में सम्मानित किया गया था। जिससे मंटू को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वीडियो कांफ्रेसिग के जरिए शुभकामनाएं दी गईं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.